5 Dariya News

सौतेली बहन के साथ Rape के आरोप में दो भाई गिरफ्तार

5 Dariya News

कानपुर 17-Aug-2022

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में अपनी 16 वर्षीय सौतेली बहन के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में दो भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जांच में पता चला है कि आरोपी के माता-पिता ने 2013 में युवती को अनाथालय से गोद लिया था, लेकिन उससे संबंधित कोई दस्तावेज पेश नहीं किए गए। 

आरोपियों ने नाबालिग का अश्लील वीडियो भी बनाया था। दोनों सौतेले भाई लड़की को धमकाते थे कि वे वीडियो वायरल कर देंगे। वे बार-बार पीड़िता को ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म करते थे। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह बांदा जिले की रहने वाली है और उसकी मां का 2013 में निधन हो गया था, जिसके बाद उसके पिता अपनी तीन बेटियों को मायके में छोड़कर चले गए थे। 

किशोरी को उसके मायके वालों ने अनाथालय भेज दिया। अनाथालय के अधिकारियों ने उसे कानपुर नाला रोड के पास निवासी व्यापारी महबूब अली और उसकी पत्नी शाहजहां बेगम को सौंप दिया। उस वक्त पीड़िता की उम्र पांच साल थी। पीड़िता को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश कर इलाज के लिए भेजा जाएगा।