5 Dariya News

Andhra Pradesh : बिजली गिरने से 4 मजदूरों की मौत, तीन घायल

5 Dariya News

अमरावती 17-Aug-2022

आंध्र प्रदेश के एलुरु जिले में बिजली गिरने से चार मजदूरों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। घटना भोगोल गांव की है। मजदूर वहां के यूकेलिप्टस के एक खेत में काम कर रहे थे और कुछ खेत के पास बने एक तंबू में आराम कर रहे थे। 

वे काकीनाडा जिले के अन्नावरम से काम करने के लिए आए थे। घायलों को एलुरु के एक सरकारी अस्पताल में ले जाया गया और बाद में उन्हें इलाज के लिए विजयवाड़ा रेफर किया गया। मृतकों की पहचान कोंडाबाबू (35), राजू (28), धर्मराजू (25) और वेणु (19) के रूप में हुई है। 

चारों शव को पोस्टमार्टम के लिए एलुरु के एक अस्पताल ले जाया गया। वहीं घायल गणेश, अर्जुन और बुलैया का इलाज चल रहा था।