5 Dariya News

बस अड्डे पर बना शैड बनकर रह गया आटो शैड,यात्री परेशान,विभाग की कब टुटेगी नींद,वर्षो से झेल रहे हैं यात्री समस्या,

धूप मे परेशान यात्रीयों को देखकर बगल से निकल जाते है भावी एम एल ए व एम पी

5 दरिया न्यूज (प्रवीण कौशिक)

घरौण्डा 24-Apr-2014

स्थानिय बस अड्डे पर पानीपत दिल्ली साईड की ओर लाखों रूपये की लागत से बना शैड आटो शैड बन कर रह गया है। बर्षों से इस स्टैंड पर बसे न रूककर जी टी रोड पर खडी होकर निकल जाती है। जी टी रोड पर भी बसों के खडे होने का कोई निर्धारित स्थान नही है। यात्री अक्सर बसों के पीछे दौडते देखे जा सकते हैं। बसों के पीछे यात्री इस तरह दौडते हैं मानो कोई दौड प्रतियोगिता चल रही हो। जिसमे महिलाएं,बुजुर्ग व बच्चों भी होते हैं। इस कारण कई बार उन्हे चोट तक भी लग जाती है।  ऐसा ही हाल करनाल,अम्बाला व चण्डीगढ जाने वाली जाने वाले यात्रीयों का है। यहां पर तो धूप व बरसात से बचने के लिए कोई शैड तक की भी व्यवस्था  रोडवेज विभाग ने नही करवा रखी है। कई बार रोडवेज प्रशासन को यात्रीयों व सामाजिक संस्थाओं ने चेताया भी, पर प्रशासन की कुम्भकर्णीय नीद नही टूटी। यहां तक की अड्डा इंचार्ज भी धूप व बरसात से बचने के लिए आसपास की दुकानों मे घुस कर डयुटी को अंजाम देते नजर आते हैं। क्योंकि भंयकर गर्मी व बरसात मे अड्डे पर खडा रहना भी मुश्किल हो जाता है। प्रतिदिन इस अड्डे से हजारों यात्री करनाल,पानीपत,दिल्ली व चण्डीगढ जाते हैं। सैकडों बार जी०एम०करनाल,डी०सी० व स्थानिय नेताओं को यात्रीयों ने इस समस्या से अवगत कराया। मगर असर वही ढाक के तीन पात। कई बार तेज धूप के कारण सवारीयां यहां खडे खडे बेहोश तक हो जाती हैं।  मगर ए० सी० मे बैठे रहने वाले अधिकारी व नेता क्या समझ पायेंगे, सडक पर दो रोटी के जुगाड करने वालों की समस्याएं। हैरानी की बात है वर्षों से उक्त समस्याएं झेल रहे यात्रीयों की आज तक कोई सुनवाई क्यों नही की जा रही। कालेज जाने वाली छात्राएं,महिलाएं,बुजुर्ग व बच्चे यहां पर ज्यादा प्रभावित होते नजर आ रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज गर्मी की वजह से अड्डे पर एक यात्री धूप न सह पाने के कारण गिर गया। पानीपत साईड मे शैड बना है मगर विभाग ने इसे लावारिस छोड रखा है। जी० टी०रोड पर पक्के साईन बोर्ड लगवा कर बस ड्राईवरों को बसें अन्दर से ले जाने के आदेशों से एक तरफ की समस्या का हल हो सकता है। ऐसा कहना है समाज कल्याण क्लब के प्रदेशाध्यक्ष व आल इंडिया आर टी आई सोसायटी के राष्ट्रीयाध्यक्ष प्रवीण कौशिक का। कौशिक ने बताया कि इस वर्षोँ पुरानी समस्या को लेकर मुख्यमंत्री व परिवहन आयुक्त हरियाणा को लिखा जाएगा। हल न निकलने पर उसके बाद स्थानिय सामाजिक संस्थाए व यात्री जो कदम उठाएंगे। उसकी जिम्मेवारी परिवहन विभाग की होगी।