5 Dariya News

रूसी राष्ट्रपति Vladimir Putin ने यूक्रेन के Donbas क्षेत्र पर कब्जा करने के लक्ष्य की पुष्टि की

5 Dariya News

मास्को 16-Aug-2022

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कीव के खिलाफ युद्ध शुरू करने के करीब छह महीने बाद यूक्रेन के अलगाववादी डोनबास क्षेत्र पर पूरी तरह कब्जा करने के लक्ष्य की फिर से पुष्टि की है। समाचार एजेंसी डीपीए की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति ने सोमवार को मास्को के पास एक एनुअल मिलिट्री फोरम पर इंटरनेशनल गेस्ट से कहा कि रूसी सेना पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ डोनेट्स्क और लुहान्स्क में अपने कार्यो को पूरा कर रही है।

पुतिन ने एक बार फिर दावा किया कि यूक्रेनी राष्ट्रवादियों से डोनबास को कदम दर कदम मुक्त किया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय विरोध के बावजूद पुतिन ने फरवरी में डोनेट्स्क और लुहान्स्क के यूक्रेनी क्षेत्रों को स्वतंत्र राज्यों के रूप में मान्यता दी। फोरम में रूसी टैंकों और मिसाइलों का प्रदर्शन भी दिखाया गया।

पुतिन ने सेना को आधुनिक हथियार से लैस करने में रूसी हथियार कंपनियों के काम की प्रशंसा की। राष्ट्रपति ने कहा कि रूस के कई महाद्वीपों पर साझेदार है, जिन्होंने अमेरिका को झुकाए बिना अपना साहस दिखाया।