5 Dariya News

Pakistan में बस-टैंकर की टक्कर में 20 की मौत, 6 घायल

5 Dariya News

लाहौर 16-Aug-2022

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार को बस और तेल टैंकर के आमने-सामने की टक्कर में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और 6 अन्य लोग घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यह टक्कर जलालपुर पीरवाला जिले के पास हुई, जिसके बाद बस और टैंकर दोनों में आग लग गई।

At least 20 people were burnt alive in a collision between a passenger bus and an oil tanker in #Pakistan's #Punjab province https://t.co/FCvKNJbCvy

— Hindustan Times (@htTweets) August 16, 2022

इसके बाद मौके पर ही 18 यात्रियों की मौत हो गई। बाद में कुल 8 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां 2 ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बचावकर्मियों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि, लाहौर से कराची जा रही बस में ड्राइवर और कंडक्टर समेत 26 लोग सवार थे।