बांग्लादेश : Dhaka में 3 मंजिली इमारत में आग लगने से 6 की मौत
5 Dariya News
ढाका 16-Aug-2022
बांग्लादेश की राजधानी में दमकलकर्मियों ने पुष्टि की है कि ढाका में एक रेस्तरां और एक प्लास्टिक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट वाली बिल्डिंग में आग लगने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी डीपीए ने अग्निशमन अधिकारी अनवारुल इस्लाम के हवाले से बताया कि शहर के पुराने हिस्से कमलबाग में सोमवार दोपहर करीब तीन मंजिला वाली बिल्डिंग के ग्राउंड पर आग लग गई।
A deadly fire killed at least six workers while huge properties were gutted in a multi-story building in the old part of Bangladesh’s capital Dhaka https://t.co/LRUHNAsph1
— ANADOLU AGENCY (@anadoluagency) August 16, 2022
उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने में दमकलकर्मियों को दो घंटे से अधिक का समय लगा। आग ग्राउंड फ्लोर पर लगी, लेकिन जल्द ही आग दूसरी मंजिलों पर फैल गई और पूरी इमारत को अपनी कब्जे में ले लिया, जिसके चलते दमकलकर्मियों को काफी संघर्ष करना पड़ा। इस्लाम ने कहा, "हमें मलबे के अंदर छह शव मिले हैं।"
दुर्घटनास्थल पर मिले शवों की पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद से रेस्तरां के दो और कर्मचारी लापता बताए जा रहे है।