5 Dariya News

Mohammad Hasnainकी गेंदबाजी पर सवाल उठाने के बाद आलोचना के घेरे में आए Marcus Stoinis

5 Dariya News

लंदन 15-Aug-2022

ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस को सोशल मीडिया पर भारी आलोचना का सामना करना पड़ा है, क्योंकि उन्होंने द हंड्रेड प्रतियोगिता में अपनी टीम सदर्न ब्रेव के ओवल इनडिविजुअल से सात विकेट से हारने के बाद पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मुहम्मद हसनैन की गेंदबाजी पर सवाल उठाए थे। 

स्टोइनिस ने रविवार शाम को ब्रेव के लिए 27 गेंदों में 37 रन बनाए और हसनैन ने उन्हें कैच आउट करा दिया था। वह कप्तान जेम्स विंस के साथ दूसरे विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी करने के बाद आउट हुए थे। पवेलियन वापस जाते समय स्टोइनिस ने एक थ्रो की नकल की, जिससे लग रहा था कि वह हसनैन के गेंदबाजी एक्शन पर चुटकी ले रहे हैं।

Marcus Stoinis was dismissed by Muhammad Hasnain in The Hundred overnight, and on his way off seemed to imply the Pakistani bowler had an illegal bowling action.

Hasnain has recently been cleared to bowl after his action was found to be faulty earlier this year.

📸 - Fox Sports pic.twitter.com/BJUiYMLpkm

— ABC SPORT (@abcsport) August 15, 2022

सोशल मीडिया पर स्टोइनिस के हसनैन के गेंदबाजी पर सवाल उठाने के बाद उनकी काफी आलोचना की गई। पूर्व खिलाड़ी अजीम रफीक ने ट्विटर पर लिखा, "यह चौंकाने वाला है। हसनैन को मंजूरी मिल गई है और इसका स्टोइनिस से कोई लेना-देना नहीं है।"ट्विटर पर एक क्रिकेट फैन ने लिखा, "मार्कस स्टोइनिस को लगता है कि उनकी गेंदबाजी संदिग्ध है। 

उनको मोहम्मद हसनैन ने आउट कर दिया था और वह पवेलियन लौटते समय इशारों में हसनैन की गेंदबाजी पर सवाल उठा रहे थे, जो कि अपमानजनक है। यदि आप उसे नहीं खेल सकते हैं, तो आप जानते हैं कि ड्रेसिंग रूम कहां है।"एक अन्य प्रशंसक ने टिप्पणी की, वे उन्हें नहीं खेल सकते। पहले हेनरिक फिर मैक्सवेल और अब स्टोइनिस। 

हसनैन आस्ट्रेलियाई लोगों के लिए बुरा सपना है।"इस साल की शुरूआत में हसनैन को अवैध गेंदबाजी एक्शन को लेकर दोषी पाया गया था और उन्हें गेंदबाजी से निलंबित कर दिया गया था। 2 जनवरी को सिडनी थंडर और एडिलेड स्ट्राइकर्स के बीच बीबीएल मैच में गेंदबाजी करने के बाद अंपायर जेरार्ड अबूद ने उनके एक्शन पर सवाल उठाए थे। जून में, उन्हें फिर से गेंदबाजी करने के लिए मंजूरी दे दी गई थी, क्योंकि बाद में उनका एक्शन सही पाया गया था।