5 Dariya News

Afghanistan में बाढ़ से 17 की मौत

5 Dariya News

काबुल 15-Aug-2022

अफगानिस्तान के परवान प्रांत के शिनवारी जिले और आसपास के इलाकों में कई गांवों में अचानक आई बाढ़ में कम से कम 17 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और कई घर बह गए हैं, इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने सोमवार को दी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अधिकारी के हवाले से बताया कि, रविवार शाम को भारी बारिश के कारण आई अचानक आई बाढ़ में शिनवारी जिले में 13 लोगों और पड़ोसी सियागुर्ड में 4 अन्य लोगों की मौत हो गई। 

इसके अलावा कई और ग्रामीण लापता हो गए हैं। उन्होंने कहा कि, हताहतों की सही संख्या और संपत्ति के नुकसान का अभी पता नहीं चल पाया है। हाल के महीनों में अफगानिस्तान में मूसलाधार बारिश और बाढ़ के कारण 200 से अधिक लोग मारे गए हैं और कई अन्य घायल हुए हैं।