आज दोपहर 1 बजे ज़ी पंजाबी पर पंजाबी ब्लॉकबस्टर ओटीटी फिल्म "बापू बाहर भेजदे" को अपने टेलीविजन स्क्रीन पर देखें
5 Dariya News
चंडीगढ़ 14-Aug-2022
इस रविवार, कॉमेडी-ड्रामा पारिवारिक फिल्म "बापू बाहर भेजदे" का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर देखें, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक बड़ी सफलता प्राप्त क्र चुकी है और अब आपके टेलीविजन चैनल ज़ी पंजाबी पर प्रीमियर होगी।"बापू बाहर भेजदे" एक कॉलेज के लड़के गुरनाम की कहानी है, जो तरलोक सिंह द्वारा अभिनीत है, जिसे मुस्कान वर्मा द्वारा अभिनीत अपने कॉलेज के दोस्त सिमरन से प्यार हो जाता है, और वह उससे शादी करना चाहता है।
लेकिन कहानी में तब दिलचस्प मोड़ आता है जब लड़की के माता-पिता सिमरन की शादी गुरनाम से करने से मना कर देते हैं। फिर वह अपने जीवन को बदलने और अपने प्यार के लिए एक जिम्मेदार लड़का बनने के लिए वह भारत से दूसरे देश में प्रवेश करने का फैसला करता है लेकिन उसके पिता मलकीत रॉनी द्वारा निभाया गया चरित्र इसमें उसका समर्थन नहीं करता है।
क्या गुरनाम अपने पिता को देश छोड़ने के अपने फैसले के लिए राजी करने में सफल होगा? एक नई कहानी और किरदारों से आपका मनोरंजन करने वाली एस मूवी जरूर देखना चाहेंगे, देखिए "बापू बहार भेजदे" इस रविवार को दोपहर 1 बजे ज़ी पंजाबी पर।