Anushka Sharma और Virat Kohli ने दुनिया भर के सभी भारतीयों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
5 Dariya News
मुंबई 15-Aug-2022
स्टार जोड़ी अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की और सोमवार को दुनिया भर के सभी भारतीयों को स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं दीं। अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर क्रिकेटर पति विराट कोहली और भारतीय ध्वज के साथ पोज देते हुए एक तस्वीर साझा की।
Virat Kohli and Anushka Sharma celebrate 75 years of India's independence.
— CricTracker (@Cricketracker) August 15, 2022
📸: @AnushkaSharma pic.twitter.com/nHgTdjC6I7
इस तस्वीर में उन्होंने कैप्शन में लिखा, "हमारी आजादी के 75 साल पूरे होने पर दुनिया भर के सभी भारतीयों को हैप्पी इंडिपेंडेंस डे की शुभकामनाएं! जय हिंद।"वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का 'चकदा एक्सप्रेस' में दिखाई देंगी, जो तेज गेंदबाजी क्रिकेटर झूलन गोस्वामी पर एक बायोपिक है।
75 glorious years. Proud to be an Indian. Happy Independence Day to all. Jai Hind. 🇮🇳
— Virat Kohli (@imVkohli) August 15, 2022
'चकदा एक्सप्रेस' 2018 में रिलीज हुई 'जीरो' के बाद अनुष्का की फिल्मों में एक अभिनेत्री के रूप में वापसी का प्रतीक है, जिसमें उन्होंने सुपरस्टार शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ अभिनय किया था।