5 Dariya News

अरूण जेतली के हक में घर-घर वोट मांगने पहुंचीं पूनम ढिल्लों

अरूण जेतली के व्यक्त्वि से प्रभावित हों प्रचार को पहुंची अमृतसर

5 दरिया न्यूज (रोहित कुमार)

अमृतसर 24-Apr-2014

अकाली-भाजपा प्रत्याशी अरूण जेतली की छवि कितनी साफ और उनका व्यकितत्व कितनां उंचा है, इस बात का अंदाजा उनके लिए आने वाली महान और प्रसिद्ध हस्तियों से ही लगाया जा सकता है। इसी कड़ी में वीरवार को अभिनेत्री पूनम ढिल्लों अमृतसर पहुंची और घर-घर जाकर श्री जेतली के हक में वोट मांगे। शहर के अंदरून इलाके फुल्ला वाले चौक में मंडल प्रधान प्रदीप सरीन की अध्यक्षता में पूनम ढिल्लों ने हर घर का दरवाजा खटखटाया और लोगों से अपील की कि वह श्री अरुण जेतली के हक में वोट डालें। उन्होंने कहा कि अमृतसर एक धार्मिक और सुंदर शहर है और अरूण जी शहर को अंतरराष्ट्रीय नक्शे पर ले आएंगे। अरूण जी में ऐसी योगयता है कि वह शहर मे छिपी सुंदरता में निखार ला सकते हैं और ऐसी सुविधाएं उपलब्ध करवा सकते हैं कि यहा की हर समस्या दूर हो जाए। इससे पहले पूनम ढिल्लों ने 42 होटल में एक प्रेस वार्ता की जिसमे उन्होंने कहा कि वह खुद अपनी मर्जी से अरूण जेतली के लिए प्रचार करने पहुंची। उन्होंने कहा कि अरूण जेतली बहुत ईमानदान और समझदार हैं और उनके विचारों व व्यक्तित्व से प्रभावित हैं, वह उन्हें 25 सालों से जानती हैं। इसीलिए ऐसे नेक दिल इंसान को वोट डालकर जिताएं और अमृतसर के तरक्की की राह पर ले जाएं। इस अवसर पर तरूण अरोड़ा, जनार्दन शर्मा, संजय कुंद्रा विनय सेठ, अशोक सोनी, गोबिंद राम, रोमी चोपड़ा, संध्या कुंद्रा, वृंदा शर्मा, अमित शर्मा, अनु वधवा, आदि उपस्थित थे।