5 Dariya News

पर्यटन एवं सांस्कृतिक विभाग द्वारा तिरंगा लहरा कर की आज़ादी के 75वें महोत्सव की शुरुआत

5 Dariya News

चंडीगढ़ 13-Aug-2022

पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक विभाग द्वारा आज़ादी के 75वें महोत्सव के सम्मुख हर घर तिरंगा मुहिम के अधीन सैक्टर 38 चंडीगढ़ के दफ़्तर में तिरंगा लहरा कर इस विशेष महोत्सव की शुरुआत की। इस मौके पर समूह अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा शिरकत की गई।  

अधिक जानकारी देते हुए पर्यटन एवं सांस्कृतिक विभाग के डायरैक्टर श्री. करनेश शर्मा द्वारा बताया गया कि आज़ादी के 75वें महोत्सव और स्वतंत्रता दिवस को ख़ुशी और चाव से मनाते हुए आज हर घर तिरंगा मुहिम के अधीन समूह अधिकारियों और कर्मचारियों समेत तिरंगा लहरा कर शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य मंतव्य देश के अनेकों शूरवीरों द्वारा आज़ादी के लिए दिए गए बलिदानों को याद कर गर्व महसूस करना है।  

उन्होंने कहा कि 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा मुहिम का मुख्य मंतव्य लोगों द्वारा देश के प्रति अपनी प्रेम- भावना और जिम्मेदारी दिखाना है और उन्होंने समूह अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की कि वह इस मुहिम के अधीन अपने-अपने घरों पर तिरंगा लहरा कर देश के प्रति अपने प्यार को दिखाएं।