5 Dariya News

गिद्दड़बाहा, मानसा में कांग्रेस की तिरंगा यात्रा के दौरान हजारों हुए शामिल

5 Dariya News

गिद्दड़बाहा 13-Aug-2022

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के नेतृत्व में गिद्दड़बाहा, मानसा और तलवंडी साबो में निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान हजारों कांग्रेसी वर्कर शामिल हुए।देश की आजादी के 75वें वर्ष के अवसर पर पंजाब कांगेस अध्यक्ष राज्य के अलग-अलग हिस्सों में तिरंगा यात्राओं में शामिल हो रहे हैं।

हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में तिरंगे झंडे लेकर इन जगहों पर मार्च निकाले  इस दौरान वड़िंग के साथ सीनियर पार्टी नेताओं में ख़ुशबज जटाना, हल्का इंचार्ज तलवंडी साबो भी मौजूद रहे।पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत में वड़िंग ने कहा कि राज्य भर में पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्थन से वह बहुत उत्साहित हैं। यह 'हर दिल में तिरंगा' के नारे के तहत तिरंगा यात्रा का आखिरी पड़ाव है, जो कल संपूर्ण होगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने खुलासा किया कि लोगों और खासकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से बहुत उत्साह मिल रहा है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के लिए तिरंगे की पहचान करना लाजमी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके कार्यकर्ता व नेता सिर्फ तिरंगे के लिए जीते और मरते हैं।

इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माझा और दोआबा में भी तिरंगा यात्राओं का हिस्सा बने, जिनमें हजारों कांग्रेसी शामिल हुए।उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि लोग बहुत उत्साह दिखा रहे हैं और अपने घरों, वाहनों और काम की जगहों पर तिरंगे फहरा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं हो रहा, जैसे कि भाजपा जैसे कुछ पार्टियां और लोग दर्शाने का प्रयास कर रहे हैं, बल्कि यह बीते 75 सालों से हो रहा है।

वड़िंग ने कहा कि तिरंगा यात्राएं कांग्रेस पार्टी द्वारा देश के आजादी के 75वें वर्ष पर देश भर में निकाली जा रही हैं। आप देश के स्वतंत्रता संग्राम से कांग्रेस पार्टी को अलग नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि हर किसी को स्वतंत्रता दिवस मनाने का अधिकार है व यह किसी का विशेषाधिकार नहीं।

इस यात्रा के उद्देश्य को लेकर एक सवाल का जवाब देते हुए, उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन ना सिर्फ युवा पीढ़ी में देश की आजादी को लेकर जागरूकता पैदा करते हैं। बल्कि उन्हें बताते हैं कि वह आजादी को हल्के में ना लें व जानें कि कितनी कुर्बानियां देकर उनके पूर्वजों ने अंग्रेजों से भारत को आजाद करवाया है।गिद्दड़बाहा जो वड़िंग का घरेलू विधानसभा क्षेत्र भी है, के बाजारों में उन्हें लोगों का शानदार समर्थन मिला। यात्रा मार्ग के दौरान लोगों की भीड़ ने अपने हाथों में तिरंगे पकड़े हुए थे।