5 Dariya News

भाजपा ने शहर के फेजों में हर-घर तिरंगा मुहिम को किया तेज, जगह-जगह तिरंगा यात्रा का आयोजन

5 Dariya News

मोहाली 13-Aug-2022

भारतीय जनता पार्टी की ओर से केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही हर-घर तिरंगा मुहिम के तहत शहर के फेजों में इस मुहिम को तेज कर दिया है और जगह-जगह पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा के स्टेट कार्यकारी सदस्य संजीव वशिष्ट की अगुवाई में शहर के हर एरिया में लोगों को अपने घरों पर 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा लहराने के लिए जागरूक किया जा रहा है। 

इसको लेकर शनिवार को फेज-1 में भाजपा की ओर से इस तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा के दौरान मंडल-1 के अध्यक्ष अनिल कुमार गुड्‌डू तथा भाजपा नेता मदन शौंकी के अलावा अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। संजीव वशिष्ट ने कहा कि केंद्र सरकार की हर-घर तिरंगा मुहिम के साथ काफी ज्यादा लोग जुड़ रहे हैं और लोगों के दिलों में देश भक्ति की भावना भी देखने को मिल रही है।

हाथों में तिरंगा पकड़ भारत माता की जय के लगाए जयघोष

भाजपा द्वारा फेज-1 में निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा भारत माता की जय के जयघोष लगाए और इंकलाब जिंदाबाद के नारों से पूरे माहौल में देश भक्ति के रंग में भर दिया। इसमें एक खास बात यह रही की इस तिरंगा यात्रा का समर्थन वहां से गुजर रहे आम लोगों द्वारा भी किया गया। अपने काम से जा रहे लोगों भी रूक कर इस यात्रा में शामिल हुए और धीरे-धीरे इस यात्रा में अधिक से अधिक लोग जुड़ते गए।