5 Dariya News

यूक्रेन-रूस युद्ध के बाद भारतीय मूल के रूस व यूक्रेन में पढ़ रहे छात्रों के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर एक मात्र सहारा

5 Dariya News

नई दिल्ली 13-Aug-2022

अब विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि भारत सरकार यूक्रेन सरकार के संपर्क में है और माना जा रहा है कि उनकी पढ़ाई ऑनलाइन शुरू हो जाएगी। विदेश मंत्री ने कहा, हम यूक्रेन की सरकार के साथ बातचीत कर रहे हैं। 

रूस यूक्रेन युद्ध के कारण भारतीय छात्रों की पढ़ाई ठप हो गई है। युद्ध के बाद उन्हें अपनी पढ़ाई छोड़कर घर लौटना पड़ा। छह महीने बीत जाने के बाद भी उनकी वापसी के कोई संकेत नहीं हैं। अब विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि भारत सरकार यूक्रेन सरकार के संपर्क में है और माना जा रहा है कि उनकी पढ़ाई ऑनलाइन शुरू हो जाएगी। 

विदेश मंत्री ने कहा, 'हम यूक्रेन सरकार के साथ बातचीत कर रहे हैं। मैंने यूक्रेन के विदेश मंत्री से बात की है और उन्हें स्थिति से अवगत कराया है। वे ऑनलाइन कोर्स करा रहे हैं। हम यह भी देख रहे हैं कि क्या कोई अन्य विकल्प खुलता है। स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्रालय मामले की जांचकर रहा है।