5 Dariya News

आप सरकार के मंत्रियों व विधायकों की हठधार्मिता व अहंकारी कार्यप्रणाली ने अधिकारीयों व डॉक्टरों का मनोबल धराशाही किया : तरुण चुग

स्पीकर के सुरक्षा कर्मियों द्वारा एक ट्रक ड्राइवर को पीटना अहंकार की प्रकाष्ठा, अनुभवहीनता व अकुशलता का प्रतीक :तरुण चुग

5 Dariya News

चंडीगढ़ 12-Aug-2022

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने कहा कि पंजाब में आप सरकार ने पूरी तरह अराजकता फैला रखी है। बार-बार ऐसी घटनाएं हुई हैं जिनमें आम आदमी पार्टी के मंत्री व  विधायक सरकारी अधिकारियों और लोगों पर क्रूर रूप से प्रहार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने मंत्रियों व विधायकों पर नकेल नहीं कस पा रहे है या फिर विधायक उनको अपना नेता नहीं मानते है। 

मंत्रियों व विधायकों के इस रवैये ने जहां अधिकारीयों के मनोबल को तोड़ा है,वही धरती के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टरों को पूरी तरह निराश व हताश कर दिया है।मीडिया  से बातचीत करते हुए तरुण चुग ने कहा की गुरुवार को अमृतसर के मानवाला  के पास  पंजाब विधानसभा अध्यक्ष (जिन्होंने अनुशासन लागु करना है ) कुलतार सिंह संधवा  के सुरक्षा कर्मचारियों द्वारा एक ट्रक चालक पर हमला करना सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है।

 ऐसा पहली बार नहीं की मान सरकार के किसी मंत्री या विधायक ने प्रशासकीय अनुभवहीनता का परिचय दिया है, परंतु अब तो विधानसभा के स्पीकर भी इसी लपेटे में आ गए है।चुग ने कहा कि पिछले 150 दिनों के शासन में आप सरकार ने केवल यह स्थापित किया है कि वह पंजाब को चलाने में असमर्थ है। 

चुग ने कहा, 'आप नेता हर दिन राज्य के किसी न किसी हिस्से में अधिकारियों का अपमान कर रहे हैं और सार्वजनिक जीवन में अपने गैर जिम्मेदाराना व्यवहार का प्रदर्शन कर रहे हैं। आप सरकार ने पंजाब को शर्मसार किया है।सरकार के मंत्री व विधायक पंजाबियों के स्वाभिमान को ठेस पहुंचा रहे है। यह तथ्य है कि 50 से अधिक डॉक्टरों ने अपना इस्तीफा दे दिया है।  

डॉक्टर आम आदमी पार्टी की सरकार के साथ काम नहीं करना चाहते है। सरकारी अधिकारी आप सरकार के हाथों ठगा महसूस कर रहे हैं।चुघ  ने कहा की आम आदमी पार्टी की सरकार के मंत्रियों व विधायकों की हठधर्मिता व अहंकारी कार्यप्रणाली ने वरिष्ठ अधिकारियों व डॉक्टरों का मनोबल धराशाही किया है।