5 Dariya News

Sierra Leone में देशव्यापी विरोध प्रदर्शन, मारे गए 4 पुलिस अधिकारी

5 Dariya News

फ्रीटाउन 12-Aug-2022

दक्षिण अफ्रीका के देश सिएरा लियोन में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। जिसमें चार पुलिस अधिकारियों के मारे जाने की खबर है, वहीं 113 प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहां की पुलिस ने अपने एक बयान में इसकी जानकारी दी। गुरुवार को बयान में कहा गया है कि चार पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए और कई सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को नष्ट कर दिया गया है।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र में चार में से तीन पुलिस अधिकारी मारे गए। जिसमें दो कामकवी बस्ती में और एक पुलिस अधिकारी मकेनी में तैनात था। बुधवार को, हजारों प्रदर्शनकारियों ने राजधानी फ्रीटाउन और देश के अन्य जगहों पर सड़कों पर उतरकर अपना विरोध दर्ज कराया और आर्थिक तंगी, जीवन यापन की उच्च लागत के मुद्दे से निपटने का आह्वान किया। सिएरा लियोन ने स्थिति को शांत करने के लिए बुधवार से अनिश्चितकालीन राष्ट्रव्यापी कर्फ्यू की घोषणा की।