5 Dariya News

टेस्ट रैंकिंग में जो रूट को पीछे छोड़ सकते हैं Babar Azam : Mahela Jayawardene

5 Dariya News

नई दिल्ली 11-Aug-2022

श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने ने कहा कि पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम भविष्य में टेस्ट रैंकिंग के शीर्ष पर काबिज इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट को पीछे छोड़ सकते हैं। इस साल जून से रूट टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर हैं। 

2021 की शुरुआत के बाद से उनकी शानदार फॉर्म के कारण उन्हें वर्ष के लिए 'आईसीसी मेन्स टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर' का पुरस्कार भी दिया गया। लेकिन जयवर्धने ने आजम को निकट भविष्य में टेस्ट रैंकिंग के शीर्ष पर रूट को पछाड़ने की बात की है। इस समय आजम तीनों प्रारूपों में बल्लेबाजों की रैंकिंग के शीर्ष तीन में एकमात्र खिलाड़ी हैं, जो टी20 के साथ-साथ वनडे रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर काबिज हैं और टेस्ट में नंबर तीन पर हैं। 

जयवर्धने ने आईसीसी रिव्यू शो के नवीनतम एपिसोड में कहा, "मैं कहूंगा कि बाबर आजम के पास एक अवसर है। वह तीनों प्रारूपों में लगातार अच्छा कर रहे हैं और यह उनकी रैंकिंग में दिखता है। वह एक स्वाभाविक रूप से प्रतिभाशाली खिलाड़ी है और सभी परिस्थितियों में खेलते हैं।

"उन्होंने कहा, "टी20 और वनडे में बाबर को पछाड़ना मुश्किल है, क्योंकि बहुत सारे अच्छे खिलाड़ी हैं जिन्हें लगातार बेहतर करना होगा। जब तक वह ऐसा करेंगे, बाबर और बेहतर करके आगे निकल जाएंगे। इसलिए उनको टेस्ट में भी बेहतर होने के लिए अच्छा करना चाहिए।"श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में आजम ने 119,55, 16 और 81 के स्कोर बनाए। 

जयवर्धने ने द्वीप राष्ट्र में उनके प्रदर्शन के लिए उनकी सराहना की, लेकिन उन्हें लगता कि अगर वह टेस्ट में शीर्ष पर पहुंचे हैं, तो आजम को अपने आसपास के कुछ अच्छे खिलाड़ियों से प्रतिस्पर्धा होगी।रूट और आजम इस साल के अंत में आमने-सामने होंगे, जब इंग्लैंड इस साल दिसंबर में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगा।