5 Dariya News

8वीं बार Nitish Kumar ने ली बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ, Tejashwi Yadav बने डिप्टी सीएम

5 Dariya News

पटना 10-Aug-2022

जनता दल-यूनाइटेड के नेता नीतीश कुमार ने बुधवार को आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। नीतीश कुमार के शपथ लेने के बाद तेजस्वी यादव ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल फागू चौहान ने नीतीश और तेजस्वी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

#WATCH Bihar CM Nitish Kumar and Deputy CM Tejashwi Yadav greet each other after the oath-taking ceremony, in Patna pic.twitter.com/fUlTz9nGHS

— ANI (@ANI) August 10, 2022

नीतीश ने महागठबंधन विधानमंडल दल के नेता चुने जाने के बाद मंगलवार को राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था।इससे पहले नीतीश ने एनडीए की ओर से मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। महागठबंधन को सात दलों के 164 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। भाजपा से अलग होकर नीतीश कुमार ने सात दलों के 'महागठबंधन' के साथ जाने का फैसला किया गया है।