आर्यन्स ने रक्षाबंधन के अवसर पर मनाया वृक्षाबंधन
5 Dariya News
मोहाली 10-Aug-2022
आर्यन्स इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, राजपुरा, निकट चंडीगढ़ के छात्रों और स्टाफ़ ने रक्षा बंधन के अवसर पर, पेड़ों को राखी बांधी और प्रकृति के प्रति अपने प्रेम को प्रदर्शित करते हुए बड़े उत्साह के साथ वृक्षाबंधन मनाया। बी.ए.एल.एल.बी, एल.एल.बी, बी फार्मा, बी.एस.सी नर्सिंग, जीएनएम, एएनएम आदि के छात्रों ने '' बैस्ट आउट ऑफ वेस्ट'' थीम पर राखियां बनाईं। डॉ गरिमा ठाकुर, उप निदेशक, आर्यन्स ग्रुप ने कहा कि पेड़ हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं और जब हम इनको बचाते हैं तो हम एक जीवन बचा रहे हैं और बदले में खुद को बचा रहे हैं।
इस रक्षा बंधन पर हमारे चारों ओर हर जगह पेड़ों की रक्षा और पोषण करने के लिए सभी से हार्दिक अनुरोध है। श्रीमती निधि चोपड़ा, प्रिंसिपल, आर्यन्स इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग ने कहा कि आज की भागदौड़ में हम अपने ग्रह की देखभाल करना भूल गए हैं। लंबे समय से प्रकृति की उपेक्षा की गई है और इसकी रक्षा के लिए सुधारात्मक कदम उठाना अत्यंत महत्वपूर्ण है। पेड़ हमारे ग्रह के फेफड़े हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हम सभी को सांस लेने के लिए स्वच्छ हवा मिले।