सीडब्ल्यूजी में PV Sindhu ने पहली बार एकल में जीता गोल्ड
5 Dariya News
बर्मिघम 08-Aug-2022
भारत की पीवी सिंधु ने सोमवार को यहां सीधे गेम में फाइनल में कनाडा की मिशेल ली को हराकर राष्ट्रमंडल गेम्स की बैंडमिटन प्रतियोगिता में अपना पहला महिला एकल स्वर्ण पदक जीता। सिंधु ने आक्रामक रूप से खेलकर गेमों को अच्छी तरह से नियंत्रित किया और अपने प्रतिद्वंद्वी को ज्यादा मौके नहीं दिए।
उन्होंने राष्ट्रीय प्रदर्शनी केंद्र (एनईसी) में शो कोर्ट में फाइनल में 21-15, 21-13 से जीत हासिल की। जीत के बाद सिंधु ने कहा, "मैं लंबे समय से इस स्वर्ण का इंतजार कर रही थी, इसलिए मैं बहुत खुश हूं।"मिश्रित टीम प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने के बाद सिंधु का बर्मिघम राष्ट्रमंडल गेम्स में यह दूसरा पदक है।
The phenomenal @Pvsindhu1 is a champion of champions! She repeatedly shows what excellence is all about. Her dedication and commitment is awe-inspiring. Congratulations to her on winning the Gold medal at the CWG. Wishing her the best for her future endeavours. #Cheer4India pic.twitter.com/WVLeZNMnCG
— Narendra Modi (@narendramodi) August 8, 2022
उन्होंने गोल्ड कोस्ट में मिश्रित टीम में गोल्ड और सिल्वर जीता था। इस साल, सिंधु ने जनवरी में दूसरी बार सैयद मोदी इंटरनेशनल जीता था और फिर सीधे गेम में थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफान को हराकर 2022 स्विस ओपन का दावा किया था।
इसके बाद उन्होंने फाइनल में चीन की एशियाई चैंपियन वांग झी को हराकर सिंगापुर ओपन का खिताब अपने नाम किया था। इस बीच, उन्होंने बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में कांस्य भी जीता। शुरूआती गेम में 4-4 के स्कोर स्तर के साथ जोरदार मुकाबला हुआ।
अपने कद और स्मैश का इस्तेमाल करते हुए सिंधु ने 14-8 से बढ़त बना ली और अंत में शुरूआती गेम 21-15 से जीत लिया। दूसरा गेम भी इसी तर्ज पर चला। जब सिंधु ने 11-6 की शुरूआती बढ़त ले ली और मिशेल ली ने कुछ अधिक आक्रामक तरीके से खेलना शुरू किया, लेकिन सिंधु ने उन पर 19-13 से दबाव बनाया। इसके बाद भारतीय शटलर ने चैंपियनशिप प्वाइंट और स्वर्ण अपने नाम कर लिया।