CWG: PAK पहलवान को पटक कर Deepak Punia ने बर्मिंघम में लहराया तिरंगा..इस गोल्ड का अलग स्वाद है
5 Dariya News

CWG: PAK पहलवान को पटक कर Deepak Punia ने बर्मिंघम में लहराया तिरंगा..इस गोल्ड का अलग स्वाद है

Birmingham 2022 Commonwealth Games में भारतीय पहलवानों का शानदा प्रदर्शन.. Deepak Punia ने पाकिस्तानी रेस्लर Inam Butt को हराकर गोल्ड मेडल जीता

5 Dariya News

बर्मिंघम 06-Aug-2022

बात क्रिकेट की करे या फिर किसी भी और खेल की, भारत-पाकिस्तान (Pakistan) जब भी आपस में भिड़ते हैं तो रोमांच और दबाव दोनों चरम पर होते हैं। वहीं अगर जीत मिल जाए तो उस जीत को मायने कुछ और ही होते हैं। बर्मिंघम कॉमलवेल्थ गेम्स (CWG 2022)में दीपक पूनिया ने पाकिस्तानी पहलवान मोहम्मद इनाम बट धूल चटाते हुए गोल्ड मेडल जीता। 

खेलों के 8वें दिन यानी शुक्रवार देर रात दीपक ने 86 किलोग्राम फ्री स्टाइल कैटेगरी में अपने पाकिस्तानी प्रतिद्वंद्वि को 3-0 से धूल चटाई। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह कुश्ती का तीसरा तो ओवरऑल 9वां गोल्ड मेडल था। इससे पहले बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक ने भी अपनी-अपनी कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता था। 

Also read सीडब्ल्यूजी 2022 : Sakshi Malik ने महिला फ्रीस्टाइल 62 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता

तोक्यो ओलिंपिक में पूनिया ने सैन मारिनो के पहलवान माइलेस नाजिम अमीन के खिलाफ शुरुआत में बढ़त भी ले ली थी, लेकिन आखिरी के 10 सेकंड में अमीन ने बाजी पलटते हुए भारतीय पदक की उम्मीदों पर पानी फेर दिया था। पदक चूकने से वह एकदम टूट से गए थे। वहीं एशियन चैंपियनशिप में भी पूनिया गोल्ड से चूके थे। लेकिन इस बार CWG में पाकिस्तानी रेस्लर Inam Butt को हराकर उन्होंने सारी कसर को पूरा कर दिया। 

Also read सीडब्ल्यूजी 2022 : Anshu Malik ने महिलाओं की 57 किलोग्राम कुश्ती में रजत पदक जीता

आपका बता दें कि दीपक पुनिया  हरियाणा के हैं। उनका जन्म झज्जर में हुआ। झज्जर गांव में कुश्ती हमेशा लोगों के लिए एक विकल्प है। दीपक के पिता सुभाष पुनिया एक डेयरी किसान हैं जो युवा दीपक को दंगल पर ले जाते थे। दीपक ने अपने कुश्ती करियर की शुरुआत पांच साल की उम्र में अपने गृहनगर अर्जुन अवार्डी वीरेंद्र सिंह छारा के नेतृत्व वाले एक अखाड़े में की थी। हालांकि शुरुआती साल उनके लिए सही नहीं रहे, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और आज नाम का नाम रोशन कर लिया।