Pennsylvania में घर में आग लगने से 10 लोगों की मौत
5 Dariya News
वाशिंगटन 06-Aug-2022
अमेरिकी राज्य पेंसिल्वेनिया में एक घर में आग लगने से दस लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने शुक्रवार तड़के 2.42 बजे लुजर्न काउंटी के नेस्कोपेक में दो मंजिले घर में आग लग गई, जहां 14 लोग रह रहे थे। उनमें से चार बच गए, लेकिन तीन बच्चों सहित 10 अन्य की मौत की पुष्टि हो गई है।
TEN KILLED IN HOUSE FIRE: A horrific Pennsylvania house fire has killed seven adults and three children. A volunteer firefighter arriving on the scene, discovered the victims were his own family members. @MolaReports reports. https://t.co/NgfK0zETU6 pic.twitter.com/oxzvh5p32Q
— World News Tonight (@ABCWorldNews) August 6, 2022
राज्य पुलिस ने कहा कि एक आपराधिक जांच चल रही है। पेंसिल्वेनिया के गवर्नर टॉम वुल्फ ने ट्विटर पर लिखा कि उनका इस त्रासदी से दिल टूट गया है।