फिर बोली कंगना रनौत: मास्टरमाइंड है Aamir Khan- अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा का खुद बॉयकॉट करवाया
Boycott Laal singh chaddha को Kangana Ranaut ने बताया Aamir Khan की चाल, बोली- फिल्म के बारे में जो नेगेटिविटी चल रही है, वो मास्टरमाइंड आमिर जी ने ही पैदा की है
5 Dariya News
मुंबई 05-Aug-2022
हर जगह आज #BoycottLaalsinghchaddha ट्रेंड कर रहा है। लोग आमिर खान की इस फिल्म का विरोध कर रहे हैं और कह रहे हैं कि हम किसी भी कीमत पर इस फिल्म को नहीं देखेंगे। लेकिन एक्ट्रेस कंगना रनौत के इस बारे में अलग ही विचार हैं। फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के बहिष्कार को कंगना रनौत ने आमिर खान की प्लानिंग बताया है।आमिर और करीना कपूर (Kareena Kapoor Khan) की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के बहिष्कार को लेकर कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लंबा चौड़ा नोट लिखा है। दरअसल आमिर खान (Aamir Khan) ने कुछ साल पहले असहिष्णुता पर विवादित बयान दिया था, उसी का जिक्र करते हुए कंगना ने एक्टर पर निशाना साधा है।
कंगना (kangana Ranaut) ने लिखा,”मुझे लगता है कि आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा (Lal Singh Chaddha) की रिलीज को लेकर जो नेगेटिविटी चल रही है, वो मास्टरमाइंड आमिर जी ने ही पैदा की है। इस साल कोई भी हिंदी फिल्म अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है। (कॉमेडी सीक्वल के एक अपवाद को छोड़कर)। भारतीय संस्कृति या स्थानीय स्वाद के साथ गहरी जड़ें जमाने वाली केवल दक्षिण फिल्मों ने ही काम किया है। हॉलीवुड की रीमेक वैसे भी काम नहीं करती..लेकिन अब वे भारत को असहिष्णु कहेंगे।
ये भी पढ़ें:-लोगों को लगता है, मुझे भारत पसंद नहीं है : Aamir Khan
कंगना ने आगे लिखा- हिंदी फिल्मों को दर्शकों की नब्ज समझने की जरूरत है। बात हिन्दू या मुसलमान होने की नहीं है..आमिर खान जी ने हिंदूफोबिक PK या भारत को असहिष्णु कहे जाने के बाद भी उन्होंने अपने जीवन की सबसे बड़ी हिट फिल्में दीं। कृपया इसे धर्म या विचारधारा के बारे में बनाना बंद करें। यह उनके खराब अभिनय और खराब फिल्मों से दूर ले जाता है।
ये भी पढ़ें:-अगस्त में बॉक्स ऑफिस पर अक्षय और आमिर होंगे आमने सामने
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आमिर खान की फिल्म का सोशल मीडिया पर बहिष्कार हो रहा है। आमिर खान खुद इसको लेकर चिंता जता चुके है। कॉफी विद करण के प्रोमो में भी देखा गया कि आमिर ने अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर चिंता जताई है। एक्टर ने कहा कि मुझे डर है कि अगर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन न कर पाई तो। आमिर खान ये यहां तक कह दिया था कि इस फिल्म और इसको लेकर हो रहे विवाद से मैं तनाव में आ गया हूं।