5 Dariya News

पर्यावरण बचाने का न्योता देने के लिए पंजाब सरकार की तरफ़ से धूरी में राज्य स्तरीय समागम आज

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में मसतूआना साहिब में मैडीकल कालेज का भी रखा जायेगा नींव पत्थर

5 Dariya News

संगरूर 04-Aug-2022

सिर्फ़ एक ही बार इस्तेमाल किये जा सकने वाले प्लास्टिक के साथ पर्यावरण को हो रहे नुकसान और पंजाब के पर्यावरण को फिर से हरा-भरा बनाने के लिए लोगों को वन महोत्सव के अंतर्गत अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए जागरूक करने हेतु मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व में राज्य स्तरीय समागम कल 5 अगस्त को धूरी में प्रिंस विले पेलेस में मनाया जा रहा है। इस मौके पर मसतूआना साहिब में मैडीकल कालेज संगरूर का नींव पत्थर भी रखा जायेगा। इसके साथ ही धूरी हलके में चलते- फिरते स्कूल ‘ज्ज्ञान किरणां दी छोह’ की भी शुरुआत की जायेगी।

समागम की तैयारियों का जायज़ा लेने के मौके पर डिप्टी कमिशनर श्री जतिन्दर जोरवाल ने बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से एक ही बार इस्तेमाल किये जाने वाले प्लास्टिक के प्रयोग पर पूर्ण पाबंदी लगा दी गई है और कल धूरी में मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व में लोगों को इसका प्रयोग न करने सम्बन्धी जागरूक किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस मौके पर प्लास्टिक के विकल्प के तौर पर जुट के थैले भी बाँटे जाएंगे।

डिप्टी कमिशनर ने बताया कि साथ ही इस मौके पर मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व अधीन 72वां राज्य स्तरीय वन महोत्सव भी मनाया जायेगा और वह पर्यावरण को बचाने हेतु पौधे लगाने की औपचारिक शुरुआत करेंगे। इसके साथ ही वन विभाग की तरफ से हर्बल प्रोजैक्ट के अंतर्गत 72 किस्मों के पौधे, बीज और 72 किस्मों के पक्षियों से सम्बन्धित प्रदर्शनी लगाई जायेगी और 10 हज़ार पौधे प्रति विधान सभा हलके को बाँटे जाएंगे।

इस मौके पर अन्यों के अलावा ए. डी. सी. (विकास) वरजीत वालिया, ए. डी. सी. (ज) अनमोल सिंह धालीवाल, ए. डी. सी. (शहरी विकास) लतीफ अहमद, एस. डी. एम. धूरी अमित गुप्ता, डी. एफ. ओ. मोनिका यादव, एस. पी. जसवीर सिंह, ऐक्सियन पी. पी. सी. बी. राजीव और तहसीलदार कुलदीप सिंह उपस्थित थे।