5 Dariya News

भाजपा मंडल-2 का अध्यक्ष रमन शैली को किया गया नियुक्त

5 Dariya News

मोहाली 04-Aug-2022

मोहाली से भारतीय जनता पार्टी के नेता रमन शैली के पार्टी के प्रति काम को देखते हुए उन्हें भाजपा मंडल 2 का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। रमन शैली की इस नियुक्ति पर भाजपा के स्टेट कार्यकारिणी सदस्य संजीव वशिष्ट द्वारा उन्हें सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें पार्टी की मजबूती के लिए काम करने के लिए प्रोत्साहित भी किया गया। रमन शैली भाजपा की टिकट पर नरग निगम चुनाव भी लड़ चुके हैं।  इस दौरान रमन शैली ने कहा कि पार्टी द्वारा उन पर जो भरोसा जताया गया है वह उस पर खरा उतरने के लिए पूरा प्रयास करेंगे और तन मन से पार्टी की सेवा करेंगे। 

उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा लोगों को भारतीय जनता पार्टी के साथ जोड़ने तथा लोगों तक भाजपा की नीतियों को पहुंचाने का पूरा प्रयास रहेगा। शाली ने कहा कि वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव वशिष्ट के मार्गदर्शन में अब तक वह पार्टी के साथ जुड़े रहे हैं और पार्टी के लिए काम करते आए हैं। इस दोरान उनके साथ मण्डल एक के प्रधान जसमिंदर सिंह, अरुण शर्मा, अशोक झा, ताहिल शर्मा अभी मौजूद रहे।