देखते ही आपके मन को भाएगा OnePlus का सबसे सस्ता फोन Nord 20 SE.. फीचर ऐसे जो गरदा उड़ा ले
OnePlus का सबसे सस्ता Smartphone मार्किट में आ गया है.आइए जानते हैं OnePlus Nord 20 SE कीमत और शानदार फीचर्स के बारे में…
5 Dariya News
04-Aug-2022
OnePlus Nord 20 SE को कंपनी ने बहुत ही शानदार फीचर्स और बेस्ट प्राइस के साथ लॉन्च किया है. इस स्मार्टफोन को डिजाइन को यूजर्स द्वारा भी खूब पसंद किया जा रहा है. आपको बता दें कि ये हैंडसेट कंपनी के पहले से मौजूद OnePlus Nord N10 5G Mobile का अपग्रेड वर्जन है। OnePlus Nord 20 SE को AliExpress पर खरीदने के लिए लिस्ट किया गया है. अब बात करते हैं इस Smartphone की ख़ातियत के बारे में तो दोस्तों इस हैंडसेट में कंपनी ने स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट का इस्तेमाल किया है। इस डिवाइस में फ्रंट में वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले और पीछे की तरफ 50MP का डुअल कैमरा सेटअप है. आइए जानते हैं नॉर्ड 20 एसई के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स और कीमत के बारे में-oneplus one nord 20 SE specifications
OnePlus Smartphone में 6.43 इंच की फुल-एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जो 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आती है। अब इसके कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर, साथ में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल डेप्थ कैमरा सेंसर दिया गया है डिवाइस 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है.
इसमें एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट है. फोन एंड्रॉइड 12 ओएस और ऑक्सीजनओएस 12.1 पर चलता है. यही नहीं इसकी सिक्योरिटी के लिए इस लेटेस्ट वनप्लस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर को इंटीग्रेट किया गया है।
OnePlus Nord 20 SE Battery
OnePlus Nord 20 SE की बैटरी 5,000mAh है जो 33W Super VOOC चार्जिंग को सपोर्ट करता है. Nord 20 SE की अन्य विशेषताओं में डुअल स्टीरियो स्पीकर, 4जी वीओएलटीई, वाईफाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, एक यूएसबी-सी पोर्ट और एक 3.5 मिमी ऑडियो जैक शामिल हैं.
OnePlus Nord 20 SE price
OnePlus Nord 20 SE अपनी इतनी विशेषताओं के साथ मार्किट में आया है इन सब जानकारी को जानने के बाद सबसे जरुरी है इसकी कीमत के बारे में जानना तो आपको बता दें की इस वनप्लस मोबाइलफोन का सिंगल वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है जो 6 जीबी रैम और 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज से पैक्ड है। AliExpress पर यह फोन 12 अगस्त को सेल पर आएगा. OnePlus Nord 20 SE की कीमत 199 डॉलर (लगभग 15,800 रुपये) है. यह ब्रांड का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है. इसे आप कलर ऑप्शन Celestial Black और Blue Oasis में खरीद सकते हैं.