कांग्रेसी नारा, ना मिले रोजगार तथा न हटे भ्रष्टाचार: सोमप्रकाश
कांग्रेस ने महंगाई की चक्की में पिसा आम आदमी: सांपला
5 दरिया न्यूज
फगवाड़ा 23-Apr-2014
पंजाब के मुख्य संसदीय सचिव सोमप्रकाश ने कहा कि कांग्रेस ने अपना यह नारा पक्का कर लिया है कि इसके राज में न तो कांग्रेस को रोजगार ही मिल सकता है तथा न ही देश में से भ्रष्टाचार हटाया जाएगा। लोकसभा हलका होशियारपुर से अकाली-भाजपा उम्मीदवार विजय सांपला के हक में गांव नरंगशाहपुर, अखोली, उच्चा ङ्क्षपड, जगतपुर जट्टां, निहालगढ़ व गुलाबगढ़ आदि गांवों में चुनावी सभाओं को संबोधन करते हुए सोम प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने लंबे कार्यकाल दौरान कोई भी ऐसी नीति नहीं बनाई, जिससे युवाओं के लिए जिंदगी सुधारने के नए अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की बदनीति ही है कि आज भ्रष्टाचार पूरे सिस्टम को निगल चुका है। उन्होंने कहा कि इस समय इकलौती उम्मीद की किरण भाजपा की अगुवाई वाली सरकार ही है।
इस अवसर पर बोलते हुए उम्मीदवार विजय सांपला ने कहा कि कांग्रेस की गलत आॢथक नीतियों के कारण आज आम आदमी महंगाई की चक्की में पिसा हुआ है। उन्होंने कहा कि महंगाई के कारण आज आम परिवार का चूल्हा भी सही ढंग से जलने के योगय नहीं तथा आधे से ज्यादा आबादी दो समय की रोटी के लिए तरस रहा है। उन्होंने अपील की कि देश को सही रास्ते पर पहुंचाने के लिए मोदी की अगुवाई अधीन बनने वाली सरकार के हित्त पूरे करने के लिए अकाली-भाजपा उम्मीदवार की जीत यकीनी बनाई जाए। इस अवसर पर उनके साथ अन्यों के अलावा पंजाब मार्कफैड के चेयरमैन जरनैल सिंह वाहद, श्ररमण सिंह कुलार, श्रृंगारा सिंह प्रधान, सुरजीत सिंह नंबरदार, एस.सी. मोर्चा के उपाध्यक्ष परमजीत सुमन, भाजपा नेता हरजिन्द्र सिंह, मास्टर हरमेश लाल, कृष्ण दास तथा करनैल चंद आदि मौजूद थे।