5 Dariya News

अवैध कॉलोनी को वैध बताकर रजिस्ट्रीयां होने की खबर से प्रशासन की आंख खुली

घरौण्डा तहसीलदार ने कटी अवैध कालोनियों का लिया जायजा, हुई रजिस्ट्रियों की निष्पक्षता से जांच हो तो सच्चाई से पर्दा उठने की संभावनाएं

5 दरिया न्यूज (प्रवीण कौशिक)

घरौण्डा 23-Apr-2014

गत दिनो समाचार पत्रों मे वैध कालोनीयों के नाम पर हो रही रजिस्ट्रियों की खबर को ले कर आखिरकार प्रशासन की नींद खुल गई। इसी कडी मे सोमवार को घरौण्डा तहसीलदार दहिया ने अवैध कॉलोनियों का निरीक्षण किया। वैध कॉलोनियों की आड़ में अवैध कॉलोनियों की रजिस्ट्री की शिकायतें मिलने पर कालोनियों के खसरे व किल्ला नंबर भी तहसीलदार ने चैक किए। चैक किये जाने के बाद कितने लोगों ने ऐसी रजिस्टी्रयां करवा रखी हैं या नही, इसका खुलासा नही हुआ। पिछले कई वर्षों से पनप रही अवैध कालोनियों पर क्या कार्यवाही अम्ल मे लाई जाएगी, इस पर भी कोई चर्चा नही हुई। चर्चा है कि इन अवैध कालोनियों मे रजिस्ट्रियां हो चुकी हैं,वे कैसे हुई व किस कालोनियों के नाम पर हुई। ऐसी चर्चाएं जोरों पर हैं,इसकी निष्पक्षता से जांच हो तो सच्चाई से पर्दा उठने की संभावनाएं हैं कि सरकार को कितना चूना लगाया जा चुका है। यहां यह खेल वर्षों से चलने की चर्चा है।वैध कालोनियों के नाम पर अवैध कॉलोनियों की रजिस्ट्री कराने से सरकार को भारी चूना लग रहा है। बगैंर परमिशन के घरौण्डा क्षेत्र व ग्रामीण इलाको मे सैकडों कालानियां काटे जाने की सूचना है और कालोनाईजरों ने खरीददारों को रजिस्ट्रियां तक करवा कर दे रखी हैं वे रजिस्ट्रियां कैसे हो गई। ये चर्चा का विषय है। 

चर्चा है कि अखबारों मे समाचार छपने के बाद ही प्रशासन की आंख क्यों खुली। क्या तहसील मे हो रही रजिस्ट्रियां आखें बंद करके की जा रही थी। तब खसरा व किल्ले नम्बर की जांच की गई थी। तहसीलदार ने कालोनाइजरों को चेतावनी दी कि बिना अनुमति के अवैध कॉलोनी न काटें। अगर बगैर परमिशन के कोई कालोनाइजर कॉलोनी काटेगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शहर में अवैध कॉलोनियां धड़ल्ले से काटी जा रही है। हालांकि जिला प्रशासन ने इन पर अंकुश लगाने के लिए कई बार पीला पंजा भी चलाकर कॉलोनियों में बने निर्माणों को ध्वस्त कर दिया, लेकिन इसके बावजूद कालोनाइजर अवैध कालोनियां काट रहे हैं। इसकी भनक लगने पर सोमवार को तहसीलदार निर्मल दहिया ने कानूनगो व पटवारियों के दल के साथ पनौड़ी, अराईपुरा, फुरलक रोड सहित अन्य जगहों पर कट रही अवैध कॉलोनी का निरीक्षण किया। कुछ लोग वसिका नवीसों से मिलीभगत करके वैध कॉलोनियों का हवाला देकर अवैध कॉलोनियों की रजिस्ट्री करा रहे हैं, जिससे विभाग को मोटा चूना लग रहा है। तहसीलदार निर्मल दहिया ने बताया कि पनौड़ी, अराईपुरा, फुरलक व डिंगरमाजरा रोड पर अवैध कॉलोनी काटने की शिकायत मिली थी। शिकायत मिलने के बाद सभी कॉलोनियों का निरीक्षण किया गया है और कुछ अवैध कॉलोनी काटी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनी काटने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और बिना जिला योजनाकार अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध कॉलोनी नहीं काटने दी जाएगी।