5 Dariya News

चार महिने से वेतन न मिलने से सफाई कर्मी भुखों मरने को मजबूर

स्टाम्प डयुटी का पैसा आने पर होगी पेमेंट-गोयल

5 दरिया न्यूज (प्रवीण कौशिक)

घरौण्डा 23-Apr-2014

घरौण्डा नगर पालिका के सफाई कर्मचारीयों को पिछले चार महीने से वेतन न मिलने से कर्मी भुखों मरने पर मजबुर हैं। कर्मचारीयों को कहना है कि नपा प्रशासन ने पिछले चार महीने से ठेकेदार को कोई पेमेंट नही की। 45 कर्मचारीयों की पैमेंट आखिर ठेकेदार कहां से करे।

भूखों मरने को मजबूर

इस सँबध मे सफाई कर्मी विनोद ने बताया कि दिसम्बर 2013 से आज तक किसी कर्मचारी को वेतन नही मिला। हमारे बच्चे भुखे मर रहे हैं।मगर प्रशासन हमारी एक नही सुनता। गुलजार का कहना है कि सरकार की नई नीति के तहत आज तक उन्हे वेतन नही दिया गया। ठेकेदार से पुछते है ता पता चला है कि नपा प्रशासन ने आज तक ठेकेदार को पेमेंट नही की। जबकी सरकारी कर्मचारी हर महीने अपना वेतन ले रहैं हैं। हम से ऐसा अन्याय क्यूं। वेतन न मिलने के बाद भी हम आज भी काम कर रहे हैं।श्यामो,सन्तोष,सविता,बलवान, दीपक, महेन्द्र, रामसिंह के अलावा लगभग चार दर्जन कर्मी आज प्रशासन की अनदेखी के कारण भुखें मरने को मजबुर हैं। 

बोले सेनेटरी इंस्पैक्टर-

इस संबध मे नपा के सैनेटरी इंस्पैक्टर राजीव गोयल से बात की तो उनका कहना था कि नपा के पास फण्ड नही है जैसे ही करनाल से स्टाम्प डयुटी का पैसा आएगा। पैमेंट कर दी जाएगी। सरकारी कर्मचारीयों को नियमित पैमेंट म्युनिसिपल फण्ड से की जा रही है। कर्मचारीयों का कहना है कि पिछले चार पांच  महीने से क्या डयुटी का पैसा नही आया। अगर अगले चार महीने पैसा ओर नही आया तो कर्मचारी व उसका परिवार तो सडक पर आ सकता है। इसके लिए कौन जिम्मेवार होगा? यह चर्चा का विषय है। जबकी प्रतिमाह ठेकेदार को लगभग चार से पांच लाख की पेमेंट होती है। जो अब तक लगभग 20 से 25 लाख हो चुकी है।

ठेकेदार रमेश का कहना है-

कि जैसे ही मुझे प्रशासन पेमेंट करेगा। सभी सफाई कर्मचारीयो का वेतन दे दिया जाएगा।