कैप्टन अमरिन्दर ने ईसाइयों को सुरक्षा, सम्मान देने का भरोसा दिया
5 दरिया न्यूज (रोहित कुमार)
अमृतसर 23-Apr-2014
पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने ईसाई समुदाय को भरोसा दिया है कि उनको सुरक्षा व सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत एक धर्म निरपेक्ष देश है, जहां सभी को बराबरी के साथ जीने का अधिकार है।सोनू जफर द्वारा आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कैप्टन अमरिन्दर ने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी है, जो जाति, धर्म आदि के पक्षपात के बगैर सबको साथ लेकर चलती है। कांगे्रस धर्म निरपेक्षता पर भरोसा करती है, जबकि भाजपा की सोच लोगों को बांटने वाली है।इस अवसर पर स्थानीय विधायक डा. राज कुमार वेरका ने समुदाय के सदस्यों को भरोसा दिया कि कांग्रेस उनकी लंबे समय से लटकती आ रही मांगों को उठाएगी। इस अवसर पर अन्यों के अलावा पास्टर ग्रिफिन, परमजीत मसीह, ङ्क्षरकू गुमटाला, विक्टर मसीह, विलियम मसीह भी मौजूद रहे।