5 Dariya News

यंग स्कॉलर (वाई.एस.) हंडियाया के विद्यार्थियों ने फाईन आटर्स डिपारटमैंट कुरूक्षेत्र में शिक्षक भ्रमण किया

5 दरिया न्यूज (सुनील कुमार)

हंडियाया 12-Oct-2012

शिक्षक भ्रमण विद्यार्थियों में सर्वगुण विकास की नींव रखते हैं, जो उन्हे बहुत कुछ सीखने का मौका प्रदान करते हैं। इस बात को मुख्य रखते हुए यंग स्कॉलर हंडियाया के पांचवी से बारहमी कक्षा तक के विद्यार्थियों ने कुर्आडीनेटर मैडम सर्वजीत कौर चहिल के नेतृत्व में फाईन आर्ट डिपार्टमैंट कुरूक्षेत्र का भम्रण करवाया गया। इस संबंधी स्कूल के पी.आर.ओ. जितेन्द्रजीत सिंह ने जानकारी देते बताया कि इस भम्रण के समय विद्यार्थियों के साथ गुरलाल ऋषि, जोती मैडम और फाईन आर्टस के मैडम गुरप्रीत कौर भी थे। विद्यार्थियों ने कुरूक्षेत्र जैसी पावन धरती को सिर्फ नत्मस्तक ही नहीं किया बल्कि वहा की सांस्कृति को अच्छी तरह से जाना। विद्यार्थियों ने नार्थ जोन के सब से बड़े फाईन आटर्स डिपारटमैंट की अलग-अलग प्रयोग शालाओं में जाकर शिक्षा ग्रहण की। छात्रों ने साथ-साथ कुरूक्षेत्र म्यूजियम, पनोरमा आफ कुरूक्षेत्र जाकर बड़े-बड़े कलाकारों के काम को देखा और समझा। वहां उन्होंने हड़प्पा महोजोदड़ो से मिली वस्तुओं को भी देखा। इसके एलावा 'कल्पना चावला पलनेटोरियम को देखा। जहां पर सांईस के अलग-अलग विभागों के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की। सांईस और आर्ट के साथ-साथ शेख चिली मकबरा, ब्रहम सरोवर, भीषम पितामाह लेइंग आन बैड आफ ऐरो और जोतीसर मंदिर जाकर इतिहासक शिक्षा ग्रहण की और गीता के उपदेश को भी सुना। इस तरह विद्यार्थियों ने इस भम्रण से इतिहासक, शैक्षिक और सांस्कृतिक शिक्षा ग्रहण की और साथ-साथ इस का आनंद भी लिया। यंग स्कॉलर हंडियाया के प्रिंसीपल मैडम कुसुम शर्मा ने फाईन आटर्स डिपार्टमैंट के वाईस चांसलर डाक्टर राम विरंजन का हार्दिक धन्यवाद किया, जिन्होंने बच्चों को म्यूजिम के संबंध में हर प्रकार की विस्तार पूर्वक जानकारी दी।