कैप्टन मँहगाई, भ्रष्टाचार, घोटालों पर कांग्रेस पार्टी का स्टैंड स्पष्ट करे: अरूण जेतली
केन्द्रीय हल्के की जनता भारी लीड दिलायेगी: चुघ
5 दरिया न्यूज (रोहित कुमार)
अमृतसर 23-Apr-2014
अमृतसर केन्द्रीय विधानसभा क्षेत्र के हल्का इंचार्ज तरूण चुघ की अध्यक्षता में वार्ड ५६ के अधीन किशनकोट में विशाल जनसभा को भाजपा अकाली दल के सांझे उम्मीदवार श्री अरूण जेतली ने सबोधित करते हुये कहा कि देश में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा तथा उसके सहयोगी दलों की सरकार बनने जा रही है। श्री जेतली ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने दस वर्षो के शासन काल में देश को सभी क्षेत्रों में पीछे धकेल दिया है। बढ़ती मँहगाई, आकण्ठ भ्रष्टाचार, आंतकवाद, असंख्य घोटालों से देश को तबाह करने का पाप करके कांग्रेस ने देश की जनता से विश्वासघात किया है। श्री जेतली ने कहा कि अमृतसर की जनता कैप्टन अमरिन्दर सिंह से जानना चाहती है, कि देश के मुद्दों पर उनका व उनकी पार्टी का स्टैंड है।
कैबिनेट मन्त्री स्: बिक्रम सिंह मजीठिया ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि अमृतसर संसदीय सीट से श्री जेतली की जीत सुनिश्चित है तथा कैप्टन को पंजाब के राजनीतिक मानचित्र से शून्य करने का मन जनता ने बना लिया है। केन्द्रीय विधानसभा के हल्का इन्चार्ज तरूण चुघ ने कहा कि सैंट्रल हल्के से श्री जेतली को भारी मतों से लीड़ दिलाकर अमृतसर की सीट रिकार्ड:तोड बहुमत से जिताने के लिए पूरे क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की मेहनत में कोई कमी नही रहनी चाहिये। उन्होने कहा कि सैण्ट्रल हल्के के सभी वार्डो के कार्यकर्ता दिन रात श्री अरूण जेतली की लीड को रिकार्डतोड़ बनाने के लिये डटे हुये है। जनसभा में पार्षद सुरिन्दर कपूर ने नेताओं को सम्मानित करते हुए विश्वास दिलाया कि उनके वार्ड से कांग्रेस पार्टी बुरी तरह हारने जा रही है।