5 Dariya News

बारबाडोस ने पाकिस्तान को 15 रनों से दी मात

5 Dariya News

बर्मिघम 30-Jul-2022

कप्तान हेली मैथ्यूज और केसिया नाइट के अर्धशतक की बदौलत बारबाडोस टीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स में पाकिस्तान महिला टीम को 15 रन से हरा दिया। टीम ने पहले बल्लेबाजी की शुरुआत की। बल्लेबाज केसिया ने 56 गेंदों पर 62 रन की नाबाद पारी खेली, जहां उन्होंने 9 चौके जड़े। वहीं, कप्तान हेली मैथ्यूज ने 50 गेंदों पर 51 रन की पारी खेली। 

A dream start for Barbados Women in CWG 2022 as they defeat Pakistan Women by 15 runs.#CricTracker #BarbadosWomen #PakistanWomen #BARWvPAKW #CWG2022 pic.twitter.com/Lo8NzbjbKL

— CricTracker (@Cricketracker) July 30, 2022
 

टीम ने बल्लेबाजों की मदद से 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर कुल 144 रन बनाए और पाकिस्तान टीम को 145 रन का लक्ष्य दिया। वहीं, गेंदबाज फातिमा सना ने 2 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान महिला टीम का शुरुआती क्रम खराब रहा। टीम ने 49 रन पर चार विकेट खो दिए। 

इसके बाद निदा डार ने 31 गेंदों पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए एक छक्का और 7 चौके की मदद से 50 रन बनाए। इसके बाद निदा डार और आलिया रियाज ने पांचवे विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी निभाई। इसके बाद कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी और 20 रन के अंदर वापस पवेलियन लौट गए। 

वहीं, गेंदबाज शामिलिया कोनेल, अलिया, मैथ्यूज और डॉटरिन ने 1-1 विकेट झटके। टीम ने कॉमनवेल्थ के दूसरे मैच में 15 रन से जीत दर्ज की और पाकिस्तान टीम ने अपना पहला मैच गंवा दिया। वहीं, दूसरी ओर पहले मैच में आस्ट्रेलिया ने भारत को 3 विकेट से हरा दिया।