5 Dariya News

सी जी सी झंजेड़ी में लगीं तीज की रौनकें, विद्यार्थियों ने पंजाबी सभ्याचार की झलक का किया प्रदर्शन

पश्चिमी सभ्यता के पीछे लगकर हम अपने अमीर सभ्याचार से हो रहे हैं दूर: प्रैज़ीडैंट रछपाल सिंह धालीवाल

5 Dariya News

मोहाली 30-Jul-2022

सावन के माह में पंजाब के अमीर सभ्याचार का अहसास दिलाता तीज का पर्व चंडीगढ़ गु्रप आफ कालेजिस  के झंजेड़ी कैंपस के विद्यार्थियों द्वारा श्रद्धा व प्यार से मनाया गया। पंजाबी सभ्याचार में रंगे इस समारोह में लड़कियों के महंदी, बाल सजाने, रंगोली बनाने व खूबसूरत हाथ पांव सजाने के मुकाबले कराए गए।। इसके साथ ही लड़कियों के संपूर्ण पहनावे के मुकाबले भी कराए गए। 

छात्राओं ने झूला झूलकर इस दिन को बेहद खूबसूरत माहौल में रंग दिया। इसके अलावा कैंपस में खीर व मालपूए बनाकर बांटे गए। इस अवसर पर सीजीसी के प्रैज़ीडैंट रछपाल सिंह धालीवाल  ने विद्यार्थियों के साथ अपने विचार शेयर करते हुए कहा कि मानसून से ऋतु से जुड़ा पंजाब का यह पर्व तीज भले ही आज की व्यसत्ता भरी जिंदगी में अलोप हो रहा है परंतु हमें अपने अमीर विरसे से जुड़ कर रहना चाहिए। 

उन्होंने विद्यार्थियों विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जो कौम अपनी विरासत व कुर्बानियों को भूल जाती है, उसका नाम भी इतिहास से अलोप हो जाता है। उन सभी को पंजाबी सभ्याचार को संभालने का संदेश देते हुए कहा कि यह हमारा फर्ज है कि हम अपने अमीर सभ्याचार को दुनिया के कोने कोने में पहुंचाएं। इस अवसर पर छात्राओं ने तीज पर्व से जुड़ी खूबसूरत पेशकारियां भी पेश की, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया।