5 Dariya News

अफगानिस्तान के Kabul में खेल स्टेडियम विस्फोट में चार घायल

5 Dariya News

काबुल 29-Jul-2022

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शुक्रवार को एक क्रिकेट मैच के दौरान एक खेल स्टेडियम में हुए विस्फोट में कम से कम चार लोग घायल हो गए। एक प्रत्यक्षदर्शी ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक मैच के आयोजक नसीब खान जादरान ने स्थानीय मीडिया को बताया कि विस्फोट में चार लोग घायल हो गए।

काबुल पुलिस के प्रवक्ता खालिद जादरान ने भी घटना की पुष्टि की और कहा कि विस्फोट एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फेंके गए हथगोले का परिणाम था।