5 Dariya News

Indonesia में बाढ़ से 3 की मौत, 4 लापता

5 Dariya News

जकार्ता 29-Jul-2022

इंडोनेशिया के सेंट्रल सुलावेसी प्रांत में अचानक आई बाढ़ में तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लापता हो गए। यह जानकारी आपदा एजेंसी के एक अधिकारी ने शुक्रवार को दी। अधिकारी ने समाचार एजेंसी शिन्हुआ को बताया कि भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ ने पारिगी माउटोंग जिले के टोरु गांव के सभी घरों को जलमग्न कर दिया। 

उन्होंने कहा, "प्रभावित क्षेत्रों की जांच के बाद पता चला कि तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लापता हो गए, जबकि लापता लोगों की तलाश की जा रही है।"उन्होंने कहा कि, घरों में लगभग एक मीटर की ऊंचाई तक पानी भर गया है। ग्रामीणों ने ऊंची जगाहों पर शरण ले ली है। उन्होंने बताया कि पानी के लिए निकासी केंद्र बनाए गए हैं।