5 Dariya News

दुश्मनों को संदेश: हम जम्मू कश्मीर वाले तिरंगा भी उठाऐंगे और भारत माता की जय का नारा भी लगाएंगे

Article 370 हटाए जाने के बाद Srinagar के Lal Chowk जश्न का माहौल.. 100 से अध‍िक बाइक सवारों ने श्रीनगर से कारगिल तक तिरंगा यात्रा न‍िकाली

5 Dariya News

श्रीनगर 25-Jul-2022

इन दिनों नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का वो भाषण सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने श्रीनगर (Srinagar) के लाल चौंक (Lal Chowk) पर तिरंगा फहराने की बात कही थी। मोदी नें कहा था- हाथ में तिरंगा लेकर श्रीनगर के लाल चौक आऊंगा, तब फैसला हो जाएगा किसने अपनी मां का दूध पिया है।

वजह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके उठाए गए कदम हैं। जम्मू-कश्मीर (Jammu & kashmir) से घारा 370 हटाए जाने के बाद राजधानी श्रीनगर में स्‍थ‍ित लाल चौक पर तिरंगा फहराया जाने लगा है। इस बीच सोमवार को ऐतिहासिक लाल चौक स्थित घंटाघर से भारतीय जनता पार्टी की तिरंगा बाइक रैली न‍िकाली गई। इसकी अगुवाई बीजेपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बेंगलुरु से सांसद तेजस्वी सूर्या ने की। इस दौरान लाल चौक तिरंगे झंडे से पाट द‍िया गया। हर तरफ भारत माता की जय के नारे लगाए गए।

हम जम्मू कश्मीर वाले तिरंगा भी उठाऐंगे और भारत माता की जय का नारा भी लगाएंगे ।#TirangaAtLalChowk pic.twitter.com/gan5iIRXT8

— Arun Prabhat 🇮🇳 (@IArunPrabhat) July 25, 2022

BJYM के J&K के  प्रेजिडेंट Arun Prabhat ने लिखा- हम जम्मू कश्मीर वाले तिरंगा भी उठाऐंगे और भारत माता की जय का नारा भी लगाएंगे 

श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर स्थित घंटाघर से बीजेपी की तिरंगा बाइक रैली रवाना हुई। जो क‍ि लाल चौक से होकर करगिल युद्ध स्मारक तक निकाली गई। इसके ल‍िए बीजेपी की जम्मू कश्मीर इकाई ने छह समितियां बनाई थी। इस रैली में कम से कम 100 से अध‍िक मोटरसाइकिल सवार लोगों ने ह‍िस्‍सा ल‍िया।

ये भी पढ़ें: धारा 370 हटने के बाद J&K के Lal Chowk नजारा: हर हाथ में तिंरगा,जुबान पर भारत माता की जय का नारा

इसको लेकर तेजस्‍वी सूर्या ने कहा क‍ि कुछ साल पहले, लाल चौक देशद्रोही और अलगाववादी भावनाओं से भरा हुआ था। तिरंगा फहराने की हिम्मत करने वालों को आतंकियों ने हत्या की धमकी दी थी। 1992 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने गर्व के साथ यहां तिरंगा फहराया। इसके कारण भारतीय जनता युवा मोर्चा आज 30 साल बाद इसे एक बार फ‍िर से फहरा पाया है।

तेजस्‍वी सूर्या ने कहा क‍ि लाल चौक में आज एक ऐतिहासिक दिन है। 200 से अध‍िक भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता लाल चौक पर जमा हुए। वे 100 से अध‍िक बाइक पर सवार श्रीनगर से कारगिल तक तिरंगा यात्रा न‍िकाली। इसके साथ ही उन्‍होंने आजादी का अमृत महोत्सव का जश्न मनाने की शुरुआत की।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 1992 में नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद‍ियों को ललकारते हुए श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा झंडा फहराया था। इस दौरान आतंकवाद‍ियों ने चेतावनी जारी क‍ि थी क‍ि जो भी लालचौक पर तिरंगा फहराने की कोशिश करेगा, उसे खत्‍म कर द‍िया जाएगा। इसके जवाब में नरेंद्र मोदी ने कहा था क‍ि मैं 26 जनवरी को लाल चौक पर आऊंगा। हाथ में तिरंगा झंडा लेकर आऊंगा। उस द‍िन लाल चौक पर फैसला हो जाएगा कि किसने अपनी मां का दूध पिया है। PM मोदी की हिम्मत को आज पूरा देश सोशल मीडिया के जरिए सलाम कर रहा है।