अमृतसर के गावों से मिल रहा है जेतली को भारी जनसमर्थन
पूरे देश से अमृतसर तक कांग्रेस जा रही है तीसरे नंबर पर - जेतली
5 दरिया न्यूज (रोहित कुमार)
अमृतसर 11-Apr-2014
अमृतसर लोकसभा संसदीय क्षेत्र से अकाली-भाजपा प्रत्याशी अरुण जेतली का कहना है कि अमृतसर के गांवों व शहर से उन्हें मिल रहे जनसमर्थन व देश में हुई भारी वोटिंग में एक समानता है। वो यह कि दोनो ही स्थितियों में कांग्रेस तीसरे नंबर पर जा रही है। श्री जेतली शुक्रवार को अटारी हल्के के गांव वरपाल कलां में एक भारी जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। गांव में श्री जेतली को सुनने उमड़ी भारी भीड़ से उन्हें मिल रहे जनसर्मथन का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता था। रैली को संबोधन करते श्री जेतली ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से मैने गांवों के दौरे शुरू किए हैं और अमृतसर के गावों में जो अपार समर्थन उन्हें मिल रहा है उसे देखकर यह लगता है कि यहां से कांग्रेस उसी तरह तीसरे नंबर पर खिसक जाएगी जैसे पूरे मुल्क में विभिन्न राज्यों में अब तक संपन्न हुई वोटिंग के भारी प्रतिशत से रूझान सामने आए हैं। सीमा से सटे अमृतसर के गांवों के बशिंदों द्वारा झेले जा रहे संकटों का जिक्र करते श्री जेतली ने कहा कि यहां के बहादुर किसानों ने हर आफत अपने सीनें पर ली, चाहे वह 1965 व 71 की जंग हो या फिर अशांति का काला दौर।
इन सबके बदले केंद्र में अधिकांश समय काबिज रही कांग्रेस की सरकार ने अमृतसर की बहादुर जनता के लिए क्या किया। पिछले दस बरसों की कांग्रेस सरकार ने तो इस क्षेत्र को बुरी तरह नजर अंदाज कर दिया। श्री जेतली ने कहा बीच के कुछ समय में जब श्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार केंद्र में आयी थी तो बादल साहिब की पहल पर पंजाब को व अमृतसर को हर तरह की रियायतें सहूलतें दी, इन इलाकों में जो भी तरक्की हुई, वाजपेयी सरकार के शासन काल में वह बादल सरकार के कार्यकाल में ही हो पायी। अमृतसर के लोग कांग्रेसी उम्मीदवार कैप्टन अमरिंदर सिंह से यह जरूर पूछें कि मुख्यमंत्री रहते वह अमृतसर के लिए कुछ भी क्यों नहीं कर पाए जो अब करने का वादा कर रहे हैं ? इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गुलजार सिंह राणिके, रजिंदर मोहन सिंह छीना, कंवर जगदीप सिंह, प्रमोद देवगन, लाली रणिके सहित अन्य अकाली-भाजपा से वर्कर मौजूद थे।