5 Dariya News

मुर्मू 25 July को लेंगी शपथ: जानिए भारत के नए राष्ट्रपति को कितनी सैलेरी मिलेगी,और कौन सी गाड़ी

25 जुलाई के बाद से Draupadi Murmu रायसीना हिल्स में बने राष्ट्रपति भवन में रहेंगी.. 200 लोग राष्ट्रपति भवन की देखरेख करेंगे

5 Dariya News

नई दिल्ली 23-Jul-2022

Draupadi Murmu 25 जुलाई को देश के 15वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगी। राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर उन्हें लगातार बधाई संदेश मिल रहे हैं। राष्ट्रपति के तौर पर द्रौपदी मुर्मू को क्या सैलरी मिलेगी, उन्हें और कौन-कौन सी सुविधाएं मिलेंगी और वह कहां रहेंगी। इस तरफ के सवाल लगभग सभी के मन में उठा रहे होंगे। हमारे आज के लेख में आपके इन सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राष्ट्रपति तीनों सेनाओं (थल सेना, वायुसेना, नौसेना) का सुप्रीम कमांडर हो होता है। Draupadi Murmu देश की सरकार का भी सर्वोच्च नेता कहलाएंगी। सरकार की सभी विधायी शक्तियां उन्हीं में निहित होंगी। इतने महत्वपूर्ण पद पर होने के नाते द्रौपदी मुर्मू को बहुत सी सुविधाएं मिलती हैं।

भारत के राष्ट्रपति रायसीना हिल्स में बने दुनिया के सबसे बड़े राष्ट्रपति भवन में रहते हैं। 25 जुलाई के बाद से द्रौपदी मुर्मू इस आलीशान बिल्डिंग में रहने लगेंगी। राष्ट्रपति भवन देश की राजधानी दिल्ली में है। अंग्रेजों से विरासत में मिली राष्ट्रपति भवन की 4 मंजिला बिल्डिंग में कुल 340 कमरे हैं। यहां कुल 2.5 किमी के कॉरिडोर हैं और 190 एकड़ में फैला हुआ गार्डन है। इस ऐतिहासिक इमारत में रिसेप्शन हॉल, गेस्ट रूम और दफ्तर भी हैं। राष्ट्रपति के तौर पर द्रौपदी मुर्मू के पास 5 लोगों का सेक्रेटेरियल स्टाफ होगा और अन्य 200 लोग राष्ट्रपति भवन की देखरेख में लगे होंगे। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत के राष्ट्रपति के तौर पर द्रौपदी मुर्मू को हर महीने करीब 5 लाख रुपये की सैलरी मिलेगी। आपको ये भी जानकारी होनी चाहिए कि साल 2017 तक राष्ट्रपति को सिर्फ 1.50 लाख रुपये प्रति माह की ही सैलरी मिलती थी। राष्ट्रपति को कई अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं, जिसमें उन्हें जीवनभर के लिए फ्री मेडिकल, घर और इलाज की सुविधा भी मिलती है। इसके अलावा भारत सरकार राष्ट्रपति के रहने, स्टाफ और मेहमानों के स्वागत के लिए 2.25 करोड़ रुपये हर साल खर्च करती है।

बतौर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को खास तौर पर तैयार की गई काली मर्सीडीज बेंज S600 (W221) पुलमैन गार्ड मिलेगी। इसके उन्हें आधिकारिक यात्राओं के लिए एक लंबी बख्तरबंद लिमोजीन भी मिलेगी। राष्ट्रपति के पास छुट्टियां बिताने के लिए दो शानदार हॉलीडे रिट्रीट भी होते हैं। इनमें से एक हैदराबाद में राष्ट्रपति निलयम और दूसरा शिमला में रिट्रीट बिल्डिंग है। भारत के राष्ट्रपति और फर्स्ट लेडी यानी उनकी पत्नी दुनिया में कहीं भी मुफ्त यात्रा कर सकते हैं। उनको किसी भी प्रकार का खर्च नहीं देना होता है। उनका सारा खर्च सरकार देती है।