स्मृति ईरानी की बेटी का फर्जीवाड़ा: मरे हुए इंसान के नाम पर लिया शराब का लाइसेंस.. नोटिस जारी
Congress ने Smriti Irani को घेरा, पूछा- बेटी Joyce Irani के फर्जी लाइसेंस बनाने में आपने मदद की है या नहीं?
5 Dariya News
नई दिल्ली 23-Jul-2022
Smriti Irani की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। ईरानी की बेटी Joyce Irani को उनके गोवा के एक रेस्तरां के लिए मृत व्यक्ति के नाम पर शराब का लाइसेंस लेने के मामले में नोटिस जारी किया गया है। खबर है कि उन्होंने अपने कैफे सिली सोल्स कैफे एंड बार के लिए शराब का लाइसेंस ऐसे शख्स के नाम पर मांगा था, जिसकी एक साल पहले ही मौत हो चुकी है। उस व्यक्ति का नाम एंथनी डिगामा है।द वायर की रिपोटे के मुताबिक गोवा में Smriti Irani की बेटी जोइश ईरानी द्वारा चलाए जा रहे रेस्टोरेंट में शराब के लिए लाइसेंस फर्जी आधार पर लिया गया था। इसके लिए गोवा के एक्साइज कमिश्नर ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। स्मृति की बेटी पर आरोप है कि उन्होंने जिस व्यक्ति के नाम पर शराब का लाइसेंस बनवाया था, उसकी मौत 2021 में ही हो गई थी।
. @smritiirani जी, देश जानना चाहता है, क्या आप ज़वाब देगी या सवालों से भागेंगी???
— Alka Lamba (@LambaAlka) July 22, 2022
क्या यह सच है कि आपकी बेटी ने फर्जीवाड़ा कर, एक मरे हुए व्यक्ति के नाम से गोवा में शराब परोसने का लाइसेंस हासिल किया, जिस पर उन्हें एक्साइज कमिश्नर ने नोटिस भेजा है?@BJP4India pic.twitter.com/4GFi2Naa6B
इस खबर के बाद देश की सियासत में भूचाल आ गया है। कांग्रेस ने स्मृति ईरानी को घेरना शुरू कर दिया है। कांग्रेस प्रवक्ता अलका लांबा ने स्मृति ईरानी से सवाल किया है। अलका ने कहा- स्मृति ईरानी इस बात की जानकारी दें कि उनकी बेटी को कमिश्नर द्वारा नोटिस दी गई है। खुलासा हुआ है कि आपकी बेटी जो गोवा में एक रेस्टोरेंट चलाती हैं, वहां पर शराब परोसने के लिए जो लाइसेंस बनवाया गया था, वह फर्जी तरीके से बनाया गया है? क्या उनकी बेटी में फर्जीवाड़ा किया है।
हम जानना चाहते हैं, जिस व्यक्ति की मृत्यु 17 मई 2021 को हो गई थी। उसके नाम से ही 22 जून 2021 को लाइसेंस प्राप्त किया। देश यह जानना चाहता है कि क्या आपने अपनी कुर्सी और सत्ता का दुरुपयोग कर के ऐसा काम किया है? ये फर्जी लाइसेंस बनाने में आपने अपनी बेटी की मदद की है या नहीं? इसको लेकर स्मृति ईरानी सोशल मीडिया पर भी ट्रोल होने लगी है।
स्मृति ईरानी
— riya (@riyariyam123) July 23, 2022
खुद ने अपनी सहेली का पति चोर लिया
तो लड़की भी कुछ ऐसा ही करेगी
सब संस्कार है pic.twitter.com/2yOeFKjvl8
कांग्रेस प्रवक्ता ने अपनी सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि स्मृति इरानी जी, देश जानना चाहता है। क्या आप सवालों का जवाब देंगी या सवालों से भागेंगी? क्या यह सच है कि आपकी बेटी ने फर्जीवाड़ा कर, एक मरे हुए व्यक्ति के नाम से गोवा में शराब परोसने का लाइसेंस हासिल किया। जिस पर उन्हें एक्साइज कमिश्नर ने नोटिस भेजा है।