5 Dariya News

यासिन मलिक ने तिहाड़ जेल में किया बवाल, भूख हड़ताल पर बैठा... पाक PM ने कहा- कोई उसकी मदद करो

तिहाड़ जेल में भूख हड़ताल पर बैठा अलगाववादी नेता Yasin Malik. Pakistan के PM Shahbaz Sharif ने भी की तरफदारी।

5 Dariya News

नई दिल्ली 23-Jul-2022

तिहाड़ जेल में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीर का अलगाववादी नेता Yasin Malik ड्रामे पर उतर आया है। खबर है कि मलिक ने शुक्रवार सुबह से तिहाड़ जेल में भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उनका कहना है कि उसके केस में सही से जांच नहीं हो पाई है। आपको बता दें कि मलिक को आपराधिक षडयंत्र रचने और राज्य के खिलाफ युद्ध छेड़ने से जुड़े मामलों में दोषी ठहराया गया है।

वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान मलिक के सपोर्ट में आ गया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री Shehbaz Sharif ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा- मलिक का निरंतर उत्पीड़न किया जा रहा है। मनगढ़ंत मामलों में दिखावटी मुकदमे से उसकी आवाज दबाई जा रही है। भारत राजनीतिक कार्यकर्ताओं के मानवाधिकारों का उल्लंघन कर रहा है। उनकी मदद की जानी चाहिए ताकि उसके केस की जांच सही से हो सके।

आपको बता दें कि Yasin Malik ने अदालत में सुनवाई के दौरान खुद पर लगे आरोपों को कबूल कर लिया था। यासीन मलिक 90 के दशक में हुए कश्मीरी पंडितों की हत्या का मास्टर माइंड है। इसके अलावा उस पर 1990 में एयरफोर्स के 4 जवानों की हत्या का भी आरोप है। वायुसेना के जवानों पर यह हमला 25 जनवरी 1990 को उस समय हुआ था, जब जवान श्रीनगर में एयरपोर्ट जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। हमले में स्कवॉड्रन लीडर रवि खन्ना समेत 4 जवान शहीद हुए थे, जबकि 40 लोग जख्मी हुए थे।

तिहाड़ जेल के कारागार नंबर-7 में बंद यासीन मलिक की भूख हड़ताल तुड़वाने के लिए जेल के कई अधिकारी ने उससे बात की और उसे मनाने की कोशिश भी की, लेकिन वे कामयाब नहीं रहे। यासीन की हड़ताल की जानकारी उसके परिवार को भी दे दी गई है। यासीन की भूख हड़ताल के बाद सुरक्षा इंतजाम पुख्ता कर दिए गए हैं। साथ ही अब मेडिकल टीम भी अलर्ट पर रखी गई है ताकि अगर उसकी तबीयत बिगड़ती है तो तुरंत उसका इलाज किया जा सके। साथ ही किसी भी इमरजेंसी में उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती करने के इंतजाम भी किए गए हैं।