लॉरेंस बिश्नाेई की धमकी के बाद सलमान खान पुलिस कमिश्नर से मिले... हथियार के लिए लाइसेंस मांगा
पैपराजी ने सलमान खान (salman khan) को मुंबई पुलिस कमिश्नर से मुलाकात करते हुआ देखा और उनसे बात करने की कोशिश भी की लेकिन सलमान बिना किसी का जवाब दिए निकल गए.
5 Dariya News
मुंबई 22-Jul-2022
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (salman khan) हमेशा कभी फिल्म कभी पार्टी के लिए खबरों में बने रहते हैं ऐसे में आज सलमान का का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सलमान खान मुंबई पुलिस कमिश्नर से मुलाकात के बाद बाहर आते दिख रहे हैं। पैपराजी सलमान से बात करने की कोशिश भी करते हैं, लेकिन वो किसी भी बात का जवाब नहीं देते हैं और सीधे अपनी कार में बैठ जाते हैं। बताया जा रहा है कि सलमान ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को हथियार लाइसेंस के लिए आवेदन जमा किया है।फ़िलहाल इस मामले में सलामन खान ने कोई ऐसा खुलासा नहीं किया है ये जानकारी मीडिया को तब मिली जबी उन्हें पुलिस कमिश्नर से मुलाकात करके जाते हुए देखा। सलमान खान वीडियो में लाल टीशर्ट में नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि सलमान खान, पुलिस कमिश्नर के ऑफिस से बाहर आते नजर आ रहे हैं। वहीं वो थोड़ा गुस्से में भी दिख रहे हैं।
Tiger 🐅 today #SalmanKhan pic.twitter.com/AC8ZvKW8W0
ALSO READ बॉलीवुड मूवी 'शमशेरा' की टीम ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में मचाई धूम
सलमान को मिली थी लॉरेंस बिश्नाेई की धमकी
आपको बता दें की लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) गिरोह के तीन सदस्यों ने अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को धमकी भरा पत्र भेजा था तथा यह गैंगस्टर विक्रम बराड़ की साजिश का हिस्सा था. धमकी भरी चिठ्ठी के पीछे पैसा वसूलना और लोगों में अपना दबदवा बनाना था.
ALSO READ लॉरेंस बिश्नोई द्वारा भेजे गए शार्पशूटर से बाल-बाल बचे सलमान खान, लगभग शूटर ने मार ही डाला था
पुलिस अधिकारियों ने यह दावा किया। उन्होंने बताया कि गिरोह के एक कथित सदस्य महाकाल उर्फ सिद्धेश काम्बले को पुणे पुलिस ने गिरफ्तार किया था और उसी ने पूछताछ में उक्त जानकारी दी। आगे मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने बताया कि धमकी भरी चिठ्ठी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह का पब्लिसिटी स्टंट था। अधिकारियों के अनुसार, बिश्नोई के एक सहयोगी विक्रम बराड के कहने पर धमकी दी गई थी, जो अभी कनाडा में है।