भगौड़ा ललित मोदी सुष्मिता सेना को मिल गया... लेकिन हमारे PM मोदी जी को नहीं मिल रहा: संजय सिंह
5 Dariya News

भगौड़ा ललित मोदी सुष्मिता सेना को मिल गया... लेकिन हमारे PM मोदी जी को नहीं मिल रहा: संजय सिंह

Lalit Modi को लेकर AAP सांसद Sanjay Singh ने पीएम Narendra Modi को घेरा

5 Dariya News

नई दिल्ली 22-Jul-2022

AAP मोदी सरकार पर हमलावार हो गई है। पहले CM अरविंद केजरीवाल और अब सांसद Sanjay Singh ने प्रधानमंत्री Narendra Modi पर तंज कसा है। संजय सिंह ने कहा- सुष्मिता सेन को ललित मोदी मिल गए लेकिन हमारे मोदी जी को वो नहीं मिल रहे हैं। केजरीवाल सरकार की ईमानदारी से मोदी सरकार डरती है। इसलिए झूठे आरोपों के दम पर कार्रवाई करने में जुटी है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले CM अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि केंद्र के इशारे पर CBI मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करने वाली है। मामला दिल्ली में एक्साइज ड्यूटी को लेकर है, जिस पर उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने केंद्र से मामले में हाई लेवल जांच की सिफारिश की है। एक्साइज ड्यूटी में गड़बड़ी की आशंका जताई गई है।

Arvind Kejriwal ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार मनीष सिसोदिया को जल्द ही गिरफ्तार करने वाली है। केजरीवाल ने कहा था कि सिसोदिया के खिलाफ अभी कोई सबूत नहीं मिला है लेकिन, वे ढूंढ रहे हैं और कुछ न कुछ झूठ निकालकर ही दम लेंगे। लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं, वो सावरकर की औलाद है हमें भगत सिंह की औलाद है। हमें जेल से डर नहीं लगता।

आपको ये भी बता दें कि Lalit Modi IPL से जुड़े टेंडर और ऑक्शन में गड़बड़ियों के आरोप झेल रहे हैं। ED ये केस देख रही हैं। वहीं ललित मोदी भारत से भाग चुके हैं। ललित मोदी को भारत सरकार भगौड़ा घोषित कर चुकी है। कुछ दिन पहले एक्ट्रेस  सुष्मिता सेन को ललित मोदी के साथ देखा गया। ललित मोदी ने खुद फोटो शेयर कर अपने रिलेशनशिप के बारे में लोगों को बताया था। बस इसी के चलते आज AAP सांसद संजय सिंह ने मोदी सरकार पर निशाना साध लिया।

मुश्किल में मनीष सिसोदिया-

दिल्ली के उपराज्यपाल Vinai Kumar Saxena ने CM अरविंद केजरीवाल की शराब नीति की CBI जांच के आदेश दे दिए हैं। LG सक्सेना ने नई एक्साइज पॉलिसी पर मुख्य सचिव नरेश कुमार की रिपोर्ट के बाद ये एक्शन लिया है। इस रिपोर्ट में सीधे डिप्टी CM मनीष सिसोदिया का नाम लिया गया है। कहा गया कि नई नीति के जरिए शराब लाइसेंसधारियों को फायदा पहुंचाया गया। इसमें करोड़ों का हेरफेर है।