5 Dariya News

दिनेश गुणवर्धने ने ली श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ

5 Dariya News

कोलंबो 22-Jul-2022

श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने शुक्रवार को दिनेश गुणवर्धने को श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ दिलाई। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, श्रीलंका पोदुजाना पेरामुना (एसएलपीपी) पार्टी के सांसद गुणवर्धने ने अन्य वरिष्ठ सांसदों की उपस्थिति में राजधानी कोलंबो में शपथ ली। 

Dinesh Gunawardena appointed as the Prime Minister of Sri Lanka.

He took oath as the new Prime Minister at the Prime Minister’s Office on Flower Road, Colombo today.

(Photo source: NewsWire) pic.twitter.com/V6LnrpBQgj

— ANI (@ANI) July 22, 2022

विक्रमसिंघे को बुधवार को एक संसदीय वोट में दक्षिण एशियाई देश के नए राष्ट्रपति के रूप में चुना गया और उन्होंने गुरुवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने समाचार एजेंसी शिन्हुआ को बताया कि शेष मंत्रियों को शुक्रवार को बाद में शपथ दिलाई जाएगी।