5 Dariya News

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन कोरोना पॉजिटिव

5 Dariya News

वाशिंगटन 21-Jul-2022

व्हाइट हाउस ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन कोरोना संक्रमित पाए गए और वह व्हाइट हाउस में आइसोलेट हो गए हैं, जहां से वह अपने आधिकारिक कर्तव्यों का पालन करना जारी रखेंगे। बाइडेन (79)को पूरी तरह से टीका लग चुका है और बूस्टर डोज भी लग चुका है। 

प्रथम महिला जिल बाइडेन कोरोना नेगेटिव पाई गईं हैं। समाचार रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति में नाक बहने और थकान जैसे हल्के लक्षण दिखा रहे हैं। उन्होंने कोविड -19 के इलाज के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले एंटीवायरल पैक्सलोविड को लेना शुरू कर दिया है। 

व्हाइट हाउस ने कहा कि वह आइसोलेशन से फोन पर और जूम पर तब तक काम करेगा जब तक कि वह नेगेटिव न हो जाएं, जिसमें सात से आठ दिन लग सकते हैं।