5 Dariya News

यशवंत सिन्हा ने राष्ट्रपति मुर्मू को दी बधाई,बोले- उम्मीद है आप बिना डरे संविधान की रक्षा करेंगी

आज Draupadi Murmu की जीत से ज्यादा देश में Yashwant Sinha के हार के चर्चे.. कहा था- मैं अंतिम सांस तक CAA-NRC कानून के खिलाफ लड़ूंगा।

5 Dariya News

नई दिल्ली 22-Jul-2022

देश को नया राष्ट्रपति मिल गया है। Draupadi Murmu भारत की अगली राष्ट्रपति होंगी। बधाई का सिलसिला जारी है लेकिन, आपको एक बात बता दें कि मुर्मू की जीत से ज्यादा देश में यशवंत सिन्हा की हार के चर्चे हैं। हालांकि सिन्हा पहले राउंड में ही रेस से बाहर हो गए थे। मुर्मू की जीत लगभग पक्की थी लेकिन लेकिन सिन्हा की हार इतनी बड़ी होगी किसी ने नहीं सोचा था।

इसी बीच Yashwant Sinha ने भी नई राष्ट्रपति Draupadi Murmu को बधाई दी है। इस बधाई में कहीं न कहीं तंज भी था। यशवंत सिन्हा ने लिखा- राष्ट्रपति चुनाव 2022 में विजयी होने पर मैं श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को बधाई देता हूँ। देशवासियों को उम्मीद है कि 15वें राष्ट्रपति के रूप में वो बिना किसी भय या पक्षपात के संविधान की संरक्षक के रूप में जिम्मेदारी निभाएंगी। इसके साथ यशवंत सिन्हा ने एक लंबा संदेश भी लिखा है।

राष्ट्रपति चुनाव 2022 में विजयी होने पर मैं श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को बधाई देता हूँ।

देशवासियों को उम्मीद है कि 15वें राष्ट्रपति के रूप में वो बिना किसी भय या पक्षपात के संविधान की संरक्षक के रूप में जिम्मेदारी निभाएंगी। pic.twitter.com/tphTZe2QoM

— Yashwant Sinha (@YashwantSinha) July 21, 2022

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा मतगणना के पहले ही राउंड में रेस से बाहर हो गए थे। मुर्मू की पहले राउंड में वोट वैल्यू 3.78 लाख थी। जबकि, सिन्हा 1.45 पर टिके थे। इसके बाद तीसरे राउंड तक जीत का अंतर बढ़ता गया। चौथे राउंड में सिन्हा ने वापसी जरूरी की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। आंकड़ों के मुताबिक, मुर्मू को 6,76,803 वोट मिले, जबकि सिन्हा को 3,80,177 वोट मिले। इस तरह द्रौपदी मुर्मू देश की नई राष्ट्रपति होंगी। 

तीन राउंड की गिनती के बाद यशवंत सिन्हा ने भी हार मान ली। उन्होंने मुर्मू को बधाई देते हुए कहा- द्रौपदी मुर्मू को उनकी जीत पर बधाई देता हूं। देश को उम्मीद है कि देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में वे बिना डरे देश के संविधान की रक्षा करेंगी। आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि सिन्हा को समर्थन देने के एलान के बाद भी विपक्ष के सांसद और विधायकों द्वारा द्रौपदी मुर्मू को वोट करना इस बात को साफ करता है कि विपक्ष पूरी तरह से सिन्हा को लेकर एकजुट नहीं हो पाया। 

सिन्हा ने कहा था CAA लागू नहीं होने दूंगा

वोटिंग से पहले सिन्हा ने ऐलान किया था कि अगर मैं राष्ट्रपति भवन पहुंचा, तो मोदी सरकार का CAA कानून लागू नहीं होने दूंगा। सिन्हा ने साफ शब्दों में कहा था कि देश में संविधान पर आक्रमण किया जा रहा है। संविधान को बाहरी ताकतों से नहीं बल्कि सत्ता में बैठे लोगों से ही खतरा है। इसे रोकने के लिए सबको आगे आना होगा। मैं अंतिम सांस तक CAA-NRC कानून के खिलाफ लड़ूंगा।