5 Dariya News

मोदी सरकार से CM ममता बनर्जी ने पूछा- ये भी बता दो कि मरने पर कितनी GST लगेगी

Modi सरकार पर भड़की Mamata Banerjee, दे दिया 'Jai bangla dicche daak, jai bharat beche thaak' का नारा

5 Dariya News

काेलकाता 21-Jul-2022

Mamata Banerjee हमेशा से केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज उठाती रही हैं। अब भल वो कहां चुप रहने वाली है। आज यानी वीरवार को कोलकाता में TMC की शहीद दिवस रैली का आयोजन हुआ।  इसमें CM ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।  ममता ने GST नियम, अग्निपथ स्कीम बेकार बताकर मोदी सरकार का घेरा।

शहीद दिवस रैली के मौके पर कोलकाता में जमा हुए समर्थकों से ममता ने यह भी कहा कि 2024 में वोट इलेक्शन के लिए नहीं, रिजेक्शन के लिए करें। आज इतनी बारिश हुई है, सड़कों पर पानी भरा लेकिन आप यहां से नहीं हिले।  21 जुलाई को बारिश होती ये ईश्वर,अल्लाह की मेहरबानी है। BJP बारिश देखकर हंस रही थी। अपनी रैली में ममता बनर्जी ने एक नया नारा 'Jai bangla dicche daak, jai bharat beche thaak' भी दिया।  इसका मतलब है कि जय बंग्ला ने जय भारत को बचाने का आवाहन दिया है। 

Mamata Banerjee यहीं नही रुकी वह बोलीं कि भाजपा हर जगह सरकार तोड़ रही है, भाजपा का यही काम है।  बंगाल में उन्होंने हमें हराने की कोशिश लेकिन हरा नहीं सकी।  2021 में जनता ने उन्हें दिखा दिया। मिठाई, लस्सी, दही पर GST लगी है।  लोग क्या खाएंगे? मरीज के अस्पताल में भर्ती होने पर भी GST, ये बताएं कि मरने पर कितनी GST लगेगी? अब नई स्कीम आई है 'अग्निपथ', मैं कहती हूं कि आर्मी का कोई विकल्प नहीं होता है, आर्मी तो आर्मी होती है।

4 साल के लिए नौकरी देना कहां तक सही है। ये युवाओं के साथ मजाक हो रहा है। उनके भविष्य को अंधकार में धकेलने वाली  स्कीमों के लाया जा रहा है। अब युवा मोदी सरकार से सवाल पूछने लग गए है। इसलिए उनकी रातों की नींद उड़ चुकी है।