हरियाणा में डीएसपी की हत्या की होगी न्यायिक जांच
5 Dariya News
चंडीगढ़ 21-Jul-2022
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार नूंह में एक पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) की मौत की न्यायिक जांच होगी। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, "हरियाणा सरकार ने मेवात में खदान माफिया द्वारा एक डीएसपी की मौत और उस क्षेत्र में अवैध खनन की अन्य सभी परिस्थितियों की न्यायिक जांच कराने का फैसला किया है।
"डीएसपी सुरेंद्र सिंह अवैध खनन की घटना की जांच के लिए नूंह गए थे। जांच के दौरान डंपर चालक ने उनकी कथित तौर पर कुचलकर हत्या कर दी थी।