5 Dariya News

राष्ट्रपति चुनाव: यशवंत सिन्हा की हार तय, कहा था- राष्ट्रपति बना तो CAA लागू नहीं होने दूंगा

पहले चरण में Draupadi Murmu को 540 वोट मिले हैं। इनकी वैल्यू 3,78,000 है। वहीं Yashwant Sinha को 208 वोट मिले हैं

5 Dariya News

नई दिल्ली 21-Jul-2022

आज देश को नए महामहीम मिल जाएंगे। मतगणना जारी है। आपको बता दें कि पहले चरण की गिनती पूरी हो चुकी है। यानी सांसदों के वोटों को गिना जा चुका है। यशवंत सिन्हा पहले चरण में ही काफी पिछड़ चुके हैं। सांसदों के कुल पड़े 748 वोट में Draupadi Murmu को 540 वोट मिले हैं। जबकि Yashwant Sinha को 208 वोट मिले हैं। मुर्मू का राष्ट्रपति बनना लगभग तय हो गया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अब राज्यों की विधानसभा में पड़े विधायकों के वोटों की गिनती होनी है। Draupadi Murmu के घर पर जश्न की तैयारी पूरी हो चुकी है।  उनके दिल्ली वाले आवास पर रेड कार्पेट बिछ चुका है। द्रौपदी मुर्मू के पैतृक गांव रायरंगपुर में लोग जश्न मना रहे हैं।

वहीं खबर है कि पीएम Narendra Modi आज मौजूदा राष्ट्रपति Ramnath Kovind के लिए फेयरवेल डिनर देंगे।  यह डिनर शाम को 5. 30 के बाद दिल्ली के अशोका होटल में आयोजित होगा। 

राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी ने जानकारी दी है कि द्रौपदी मुर्मू को 540 वोट मिले हैं।  इनकी वैल्यू 3,78,000 है।  वहीं Yashwant Sinha को 208 वोट मिले हैं, जिनकी वैल्यू 1,45,600 है।  कुल 15 वोट अमान्य निकले हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लोकसभा और राज्यसभा में सांसदो के कुल वोटों की संख्या 780 है।  13 सांसद और 34 विधायक वोट नहीं कर पाए थे।  कुल 4796 वोटों में से 4754 कुल वोट पड़े थे। 

अब इसके बाद दूसरे चरण में 10 राज्यों में विधायकों के वोटों की गिनती की जाएगी, और दूसरे चरण के नतीजे घोषित किए जाएंगे।  राज्यों में गिनती अल्फाबेट क्रम में होगी।  इसके बाद अगले 10 राज्यों में विधायकों के वोटों की गिनती की जाएगी। 

यशवंत सिन्हा ने कहा था- राष्ट्रपति बना तो CAA लागू नहीं होने दूंगा

वोटिंग से पहले सिन्हा ने ऐलान किया था कि अगर मैं राष्ट्रपति भवन पहुंचा, तो मोदी सरकार का CAA कानून लागू नहीं होने दूंगा। सिन्हा ने साफ शब्दों में कहा था कि देश में संविधान पर आक्रमण किया जा रहा है। संविधान को बाहरी ताकतों से नहीं बल्कि सत्ता में बैठे लोगों से ही खतरा है। इसे रोकने के लिए सबको आगे आना होगा। मैं अंतिम सांस तक CAA-NRC कानून के खिलाफ लड़ूंगा।